CBSE Board 10th Result Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्र परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरवरी-मार्च में परीक्षा के बाद अब स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की नजर बस रिजल्ट पर है। मालूम हो, 2026 में बोर्ड ने नया ट्विस्ट देते हुए दो एग्जाम सिस्टम लागू किया है, जिससे एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
कब आएगा कक्षा 10वीं का रिजल्ट?
रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के मध्य तक घोषित कर सकता है। वहीं 12वीं के नतीजों के लिए अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लेकर मई के बीच तक का समय बताया जा रहा है। बता दें 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चली थीं। इस बार एक मुख्य परीक्षा और एक सुधार परीक्षा के विकल्प ने छात्रों को काफी राहत दी है, यही वजह है कि छात्र यह देखने के लिए ज्यादा उत्साहित हैं कि इस नए फॉर्मेट का उनके स्कोर पर क्या असर पड़ता है।
बदला परीक्षा का पैटर्न
इस साल सीबीएसई ने एक बड़ा बदलाव किया है, अब स्टूडेंट्स के पास दो मौके होंगे। पहला मेन एग्जाम और दूसरा इम्प्रूवमेंट एग्जाम। इस फैसले से उन छात्रों को राहत मिलेगी जो अपने मार्क्स सुधारना चाहते हैं, लेकिन इसी वजह से रिजल्ट को लेकर एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो गई है।
रिजल्ट कहां देखें?
रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स इसे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे जैसे:
results.nic.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in
इसके अलावा स्कूलों को भी रिजल्ट सीधे उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर मिल जाएगा।
रिजल्ट देखने के लिए क्या चाहिए?
रिजल्ट देखने के लिए कुछ जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID। अगर आपके पास एडमिट कार्ड की कॉपी है, तो पूरा प्रोसेस काफी आसान हो जाएगा।
अब मोबाइल में मिलेगा रिजल्ट:
CBSE अब पूरी तरह डिजिटल होता जा रहा है। स्टूडेंट्स को उनकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट “Parinam Manjusha” सिस्टम के जरिए DigiLocker में मिलेंगे।डिजीलॉकर की डिटेल्स आपको SMS के जरिए मिलेंगी। इसके अलावा “DigiResults” ऐप और UMANG प्लेटफॉर्म पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
रिजल्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर “CBSE Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल्स डालें—रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
डिजीलॉकरसे मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- “Education” सेक्शन में जाकर CBSE मार्कशीट चुनें।
- डिटेल्स भरें और डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
सीबीएसई रिजल्ट सिर्फ नंबर नहीं होते, ये आगे के रास्ते की शुरुआत होते हैं। इसलिए चाहे रिजल्ट जैसा भी हो, उसे एक नई शुरुआत की तरह लें। अभी के लिए बस थोड़ा इंतजार और फिर आपके मेहनत का असली रिजल्ट सामने होगा।