CBSE Date Sheet Change: सीबीएसई ने बदल दी 10वीं-12वीं की परीक्षा की डेटशीट, अप्रैल में होगा 1 पेपर, यहां देखिए नई डेटशीट

CBSE DateSheet Change: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है। 3 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 11 मार्च और 10 अप्रैल को होगी। नई डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट पर है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड30 Dec 2025, 07:02 PM IST
सीबीएसई ने जारी की नई डेटशीट
सीबीएसई ने जारी की नई डेटशीट

CBSE DateSheet Change: अगर आप सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने डेटशीट में कुछ बदलाव किए हैं। बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च को होने की वाली परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।

कब होगी 3 मार्च वाली परीक्षा?

सीबीएसई की नई डेटशीट के अनुसार, 3 मार्च को होने वाली परीक्षा 11 मार्च और 10 अप्रैल को होगी। सीबीएसई ने वेबसाइट पर नई डेटशीट जारी कर दी है। इस नई डेटशीट के अनुसार कक्षा 10वीं की 3 मार्च की परीक्षा 11 मार्च 2026 को होगी। वहीं 12वीं की 3 मार्च की परीक्षा 10 अप्रैल को होगी।

क्लास पहले का शेड्यूल नई तारीख

  • 10वीं कक्षा 03 मार्च 2026 11 मार्च 2026
  • 12वीं कक्षा 03 मार्च 2026 10 अप्रैल 2026

यहां देखिए 10वीं की परीक्षा की नई डेटशीट

तारीखविषय
17 फरवरीगणित (स्टैंडर्ड, बेसिक)
18 फरवरीरिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, फिन मार्केट्स, टूरिज्म, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस, बैंकिंग, हेल्थ केयर, अपैरल, मल्टी-मीडिया, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, फाउंडेशन स्किल्स, डिजाइन थिंकिंग
20 फरवरीब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
21 फरवरीअंग्रेजी (कम्युनिकेटिव, लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
23 फरवरीफ्रेंच
24 फरवरीउर्दू कोर्स-ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु-तेलंगाना
25 फरवरीविज्ञान
26 फरवरीहोम साइंस
27 फरवरीकंप्यूटर एप्लीकेशंस, आईटी, एआई, संस्कृत, राई, गुरुंग, तमांग, शेरपा, उर्दू
2 मार्चहिंदी
3 मार्चतिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पैनिश, कश्मीरी, मिजो, भाषा मेलायु, बिजनेस एलिमेंट्स, अकाउंटेंसी एलिमेंट्स (अब ये परीक्षा 11 मार्च को होगी।)
5 मार्चपेंटिंग
6 मार्चसिंधी, मलयालम, ओडिया, असमिया, कन्नड़, कोकबोरोक
7 मार्चसामाजिक विज्ञान
9 मार्चतेलुगु, अरबी, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बू, लेपचा, कर्नाटक संगीत, हिंदुस्तानी संगीत, थाई

वहीं सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा इस बार 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। आइए जानते हैं कि पहला पेपर किसका होगा।

12वीं की परीक्षा की नई डेटशीट

तारीख / दिनविषय
17 फरवरी 2026 (मंगलवार)बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, संस्कृत ऐच्छिक, स्टेनोग्राफी
18 फरवरी 2026 (बुधवार)भौतिक शिक्षा, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, थिएटर स्टडी, नृत्य विषय (कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी, कथकली), हॉर्टिकल्चर, कॉस्ट अकाउंटिंग
20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)भौतिकी
21 फरवरी 2026 (शनिवार)व्यवसाय प्रशासन, मनोविज्ञान
24 फरवरी 2026 (मंगलवार)फैशन स्टडीज़, ऑटोमोटिव, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन
26 फरवरी 2026 (गुरुवार)पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, अप्लाइड आर्ट
28 फरवरी 2026 (शनिवार)रसायन विज्ञान
2 मार्च 2026 (सोमवार)संस्कृत, कर्नाटिक म्यूज़िक, कथक नृत्य, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स, बीमा, जियोग्राफिक टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी
3 मार्च 2026 (मंगलवार)विधि अध्ययन, मास मीडिया स्टडीज़, डिजाइन थिंकिंग ( 10 अप्रैल को होगी ये वाली परीक्षा)
6 मार्च 2026 (शुक्रवार)भारतीय संगीत, स्वास्थ्य सेवा, डिजाइन
7 मार्च 2026 (शनिवार)इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर
9 मार्च 2026 (सोमवार)गणित, एप्लाइड मैथमेटिक्स
10 मार्च 2026 (मंगलवार)फूड प्रोडक्शन, ऑफिस प्रैक्टिस, लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस, प्रारंभिक बचपन शिक्षा
11 मार्च 2026 (बुधवार)अंग्रेजी (Elective/Core)
12 मार्च 2026 (गुरुवार)वातानुकूलन और रेफ्रिजरेशन, गृह विज्ञान
16 मार्च 2026 (सोमवार)हिंदी ऐच्छिक, हिंदी कोर
17 मार्च 2026 (मंगलवार)पंजाबी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मराठी, सिंधी, मणिपुरी, गुजराती, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बो, लेपचा, संस्कृत, मिजो, उर्दू, जापानी, थाई
18 मार्च 2026 (बुधवार)अर्थशास्त्र
19 मार्च 2026 (गुरुवार)शारीरिक प्रशिक्षण, सौंदर्य एवं वेलनेस
20 मार्च 2026 (शुक्रवार)आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज़, कंप्यूटर साइंस
23 मार्च 2026 (सोमवार)सूचना प्रौद्योगिकी, जीवविज्ञान
27 मार्च 2026 (शुक्रवार)इतिहास, वित्तीय बाजार प्रबंधन, कृषि
1 अप्रैल 2026 (बुधवार)भूगोल
2 अप्रैल 2026 (गुरुवार)समाजशास्त्र
4 अप्रैल 2026 (शनिवार)राजनीतिक विज्ञान
7 अप्रैल 2026 (मंगलवार)अकाउंटेंसी, बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, वेब एप्लिकेशन
8 अप्रैल 2026 (बुधवार)फ्रेंच, टेक्सटाइल डिजाइन, संस्कृत कोर
9 अप्रैल 2026 (गुरुवार)पर्यावरण विज्ञान

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCBSE Date Sheet Change: सीबीएसई ने बदल दी 10वीं-12वीं की परीक्षा की डेटशीट, अप्रैल में होगा 1 पेपर, यहां देखिए नई डेटशीट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCBSE Date Sheet Change: सीबीएसई ने बदल दी 10वीं-12वीं की परीक्षा की डेटशीट, अप्रैल में होगा 1 पेपर, यहां देखिए नई डेटशीट