
CBSE class 12 result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12 के नतीजे अप्रैल के अंत तक जारी किए जाने की संभावना है। जिन छात्रों ने 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच परीक्षा दी है, वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
CBSE कक्षा 12 के नतीजे अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं। बोर्ड ने अभी तक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आमतौर पर, CBSE कक्षा 10 के परिणाम के एक-दो दिन बाद कक्षा 12 का परिणाम जारी करता है। पिछले साल नतीजे मई के मध्य में घोषित किए गए थे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर इस्तेमाल करना होगा।
रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं:
मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे DigiLocker और UMANG ऐप जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। एडमिट कार्ड अपने पास रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें।
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को 6 अंकों का ‘सिक्योरिटी पिन’ दें। इस पिन की मदद से छात्र DigiLocker से अपनी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। अगर वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाए, तो छात्र UMANG ऐप और IVRS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं।
मनाली रस्तोगी मीडिया जगत की एक समर्पित और अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया की दुनिया को समझना और लेखन के प्रति अपनी रुचि को मजबूत करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रोफेशनल यात्रा की शुरुआत उन्होंने वैसे तो ग्रेजुएशन के समय लखनऊ से कर दी थी, लेकिन उनके करियर को नया आयाम दिल्ली में लोकमत ग्रुप के साथ मिला, जहां उन्होंने करीब 2 साल 10 महीने तक काम किया और इस दौरान उन्होंने खबरों की गहराई को समझने और पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर फ्रीलांसर काम किया, जहां उन्होंने लाइफस्टाइल सेक्शन में काम कर अपनी लेखन शैली और अनुभव को और मजबूत बनाया। वर्तमान में मनाली रस्तोगी लाइव मिंट हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां उन्हें काम करते हुए लगभग 10 महीने हो चुके हैं। यहां वह मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं, साथ ही पर्सनल फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आसान और समझने योग्य भाषा में जानकारी साझा करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को ऐसी जानकारी देना है, जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो और उन्हें सही फैसले लेने में मदद करे। मनाली सरल, स्पष्ट और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में लिखना पसंद करती हैं। काम के अलावा मनाली को अपने खाली समय में स्विमिंग करना, नई जगहों पर घूमना और फिल्में देखना बेहद पसंद है। उन्हें अपने घर को बजट फ्रेंडली तरीके से सजाना भी अच्छा लगता है, जिससे उन्हें रचनात्मक संतुष्टि मिलती है। मनाली दिल्ली में रहती हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.