CTET Exam Postponed: सीबीएसई ने पोस्टपोन किया CTET एग्जाम, 1 सितंबर तक खुली आवेदन की विंडो

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। नए आवेदन 1 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। पहले से आवेदन करने वाले को दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड25 Aug 2026, 04:28 PM IST
सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा की स्थगित
सीबीएसई ने सीटीईटी परीक्षा की स्थगित

CTET Exam Postponed: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET Septermber 2026) के पेपर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। सीबीएसई ने 6 सितंबर को होने वाली परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया है। इसकी जानकारी सीबीएसई ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नोटिस जारी करते हुए दी है। एग्जाम के पोस्टपोन होने की वजह से कई नए उम्मीदवारों को पेपर में बैठने का मौका मिल जाएगा।

क्या अभी कर सकते हैं CTET के लिए आवेदन?

अगर आप भी CTET का पेपर देने का सोच रहे थे, लेकिन आवेदन नहीं कर पाए थे, तो ऐसे उम्मीदवार अब 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आज यानी 25 अगस्त से लेकर 1 सितंबर 2026 तक एप्लीकेशन विंडो ओपन रहेगी। बता दें कि अगर आपने पहले आवेदन कर दिया है, तो दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें | अमेरिकी प्रतिबंधों से उलट गई भारत-ईरान के व्यापार की कहानी, क्या मुसीबत बढ़ेगी?

कब होगा CTET का पेपर?

सीबीएसई ने अभी सिर्फ पेपर के पोस्टपोन होने की तारीख बताई है। बोर्ड की तरफ से साफ कर दिया गया है कि नए पेपर की डेट जल्द ही पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी इसके अलावा सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पूर्व डाउनलोड करने का ऑपशन दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | पैकेज्ड फूड खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान
View full Image
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का पेपर हुआ पोस्टपोन
यह भी पढ़ें | चेक पर रकम लिखने के बाद ‘Only’ क्यों लिखते हैं? जानिए इसके पीछे की वजह

नोटिस में क्या लिखा है?

सीबीएसई ने 25 अगस्त 2026 की इस सार्वजनिक सूचना के ज़रिए बताया है कि CTET के 22वें संस्करण के लिए ऑनलाइन आवेदन की एक नई विंडो खोली जा रही है। पहले यह आवेदन प्रक्रिया 11 मई से 10 जून 2026 तक चली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में पात्र शिक्षकों को TET योग्यता हासिल करने का उचित मौका देने पर जोर दिया, जिसके चलते बोर्ड ने उन उम्मीदवारों के लिए पोर्टल 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक फिर से खोलने का फैसला लिया है जो पहली बार आवेदन नहीं कर सके थे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सCTET Exam Postponed: सीबीएसई ने पोस्टपोन किया CTET एग्जाम, 1 सितंबर तक खुली आवेदन की विंडो
More