CGBSE Board 12th Topper List 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार जिज्ञासु वर्मा ने पूरे राज्य में टॉप कर इतिहास रच दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे इंतजार के बाद घोषित हुए इस परिणाम में इस बार कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन जिज्ञासु वर्मा ने सबसे अधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
बलौदाबाजार जिले के पलारी के जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% के साथ टॉप किया है। जिज्ञासु सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के छात्र हैं। राज्य के सीएम विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की। छत्तीसगढ़ में इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स अब अपना परिणाम देख सकते हैं। साथ में ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड में स्टेट टॉपर और अन्य टॉपर्स स्टूडेंट्स को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है।
सीएम ने पास होने वाले छात्रों को दी बधाई
सीएम विष्णुदेव साय ने बोर्ड परीक्षाओं में पास होने वाले छात्रों को बधाई दी है। उन्होंन कहा कि पिछले तमाम सालों से बेहतर रिजल्ट आया है। इसमें हमारे शिक्षा विभाग और शिक्षकों का प्रयास रहा है।