चैत्र माह की शुरुआत 4 मार्च 2026 से हो चुकी है। हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे हिंदू पंचांग का पहला महीना माना जाता है। इसी माह से वसंत ऋतु का आगमन होता है।
इस दौरान चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, गणगौर पूजा और गुड़ी पड़वा जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। यह महीना भक्ति, नई ऊर्जा और आध्यात्मिक शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह 2026 का आरंभ 4 मार्च 2026 से होगा और इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को होगा।
चैत्र माह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। जैसे पहले दिन भगवान ब्रह्मा की पूजा की जाती है और नौवें दिन मां दुर्गा की आराधना की जाती है। इस माह में उपनयन संस्कार और रामायण पाठ का विशेष महत्व है।
प्रपदानम और उदककुंभ दान जैसे धार्मिक कार्य भी इस महीने में बहुत पुण्यदायक माने जाते हैं, जिनमें जल का दान किया जाता है। मान्यता है कि इसी माह में भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। भक्त इस महीने में पवित्र नदी में स्नान करके अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करते हैं और डोलोत्सव में भाग लेते हैं।