Sutak Kaal Rules: चंद्रग्रहण ही नहीं, सूतक भी बन सकता है आपका काल! भूलकर भी न करें ये 5 काम

Chandra Grahan 2026: इस साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3:20 से 6:47 बजे तक चलेगा। इस ग्रहण से पहले 9 घंटे का सूतक लगेगा। आइए जानते हैं सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड1 Mar 2026, 11:24 PM IST
सूतक काल में न करें ये काम
सूतक काल में न करें ये काम

First Lunar Eclipse 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण होली के वक्त लग रहा है, तो ये कई मान्यों में खास हो गया है। ये चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लगेगा और 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। ग्रहण से पहले सूतक काल भी लगेगा। इस चंद्र ग्रहण पर 9 घंटे का सूतक काल लग रहा है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको सूतक काल में क्या नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं।

सूतक काल में भूलकर भी न करें ये 5 काम

  • सूतक लगते ही वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे पका हुआ भोजन 'विष' के समान दूषित हो जाता है, जो पाचन और स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।
  • सूतक काल में कैंची, चाकू, सुई या किसी भी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल आपके सौभाग्य और 'ऑरा' को नुकसान पहुंचा सकता है, विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह अत्यंत वर्जित है।
  • सूतक काल में सोने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और मन में नकारात्मक विचार घर कर जाते हैं, इसलिए इस समय जागकर मंत्र जाप करना श्रेष्ठ है।
  • ये एक 'अशुद्ध' समय माना जाता है, इसलिए इस दौरान नए काम की शुरुआत या भगवान की मूर्तियों को छूना आपके पुण्यों का क्षय कर सकता है।
  • चंद्रमा मन का स्वामी है, सूतक में मानसिक अस्थिरता बढ़ती है, जिससे इस समय किया गया झगड़ा आपके रिश्तों में स्थायी दरार और 'काल' जैसा कष्ट ला सकता है।

कितने बजे आपके शहर में दिखेगा चंद्र ग्रहण, नोट कर लीजिए टाइमिंग

क्रमांकशहरप्रारंभ समयसमाप्त समयकुल अवधि
1दिल्लीशाम 06:26शाम 06:4620 मिनट
2प्रयागराजशाम 06:08शाम 06:4638 मिनट
3कानपुरशाम 06:14शाम 06:4632 मिनट
4वाराणसीशाम 06:04शाम 06:4643 मिनट
5पटनाशाम 05:55शाम 06:4651 मिनट
6रांचीशाम 05:55शाम 06:4651 मिनट
7कोलकाताशाम 05:43शाम 06:461 घंटा 03 मिनट
8भुवनेश्वरशाम 05:54शाम 06:4652 मिनट
9गुवाहाटीशाम 05:27शाम 06:461 घंटा 19 मिनट
10चेन्नईशाम 06:21शाम 06:4626 मिनट
11हैदराबादशाम 06:26शाम 06:4620 मिनट
12बेंगलुरुशाम 06:32शाम 06:4614 मिनट
यह भी पढ़ें | दिल्ली से पटना तक में कब दिखेगा Blood मून? जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़ा हर जवाब

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सलाह

3 मार्च 2026 का यह दिन आने वाली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण है। बहनों, माताओं को चाहिए कि वे सूतक लगते ही घर की दहलीज न लांघें। पेट पर गेरू का लेप लगाएं। ये लेप एक ढाल की तरह काम करता है जो हानिकारक ब्रह्मांडीय तरंगों को गर्भ तक पहुंचने से रोकता है। धार्मिक दृष्टि से इस समय 'संतान गोपाल मंत्र' का पाठ करना सर्वोत्तम है।

यह भी पढ़ें | कब होलिका दहन और कब रंगों की होली? उलझन में हैं तो जान लें सही तारीख और मुहूर्त

ग्रहण के बाद का 'शुद्धिकरण'

  • सबसे पहले गर्म पानी में थोड़ा नमक या गंगाजल डालकर स्नान करें। यह आपके आभामंडल की गंदगी को धो देगा।
  • दान करना केवल दूसरों की मदद नहीं, बल्कि अपने ग्रहों को शांत करना है। सफेद चीजों जैसे चीनी, चावल या सफेद कपड़ों का दान करें।
  • पूरे घर में गूगल या लोबान का धुआं करें और नमक वाले पानी से पोंछा लगवाएं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSutak Kaal Rules: चंद्रग्रहण ही नहीं, सूतक भी बन सकता है आपका काल! भूलकर भी न करें ये 5 काम
More