Chandra Grahan 2026 Timing: होली पर चंद्र ग्रहण का साया! नोट कर लें दिल्ली से वाराणसी तक Blood Moon की सटीक टाइमिंग

Chandra Grahan 2026 Timing: देश में 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण कुछ शहरों में आंशिक और कुछ में पूर्ण दिखेगा। सूतक काल सुबह 6:20 से शाम 6:47 तक रहेगा। आइए जानते हैं आपके शहर में ग्रहण कितने बजे दिखेगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Feb 2026, 03:03 PM IST
दिल्ली से वाराणसी में चंद्र ग्रहण की टाइमिंग
दिल्ली से वाराणसी में चंद्र ग्रहण की टाइमिंग

Chandra Grahan 2026 city wise Time: इस साल होली पर ग्रहण लगने जा रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा, जिसमें चांद खून की तरह लाल होकर देशभर में चमकेगा। इस खगोलीय घटना में चंद्रमा पृथ्वी की ओट में पूरी तरह से छिप जाएगा, जिसके बाद देशभर के अलग-अलग शहरों में भिन्न-भिन्न नजारा देखने को मिलेगा।

आइए जानते हैं कि दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद में कितने बजे चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।भारत में चंद्र ग्रहण 5 घंटे का होने वाला है, जो दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। हालांकि सूतक ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा।

कितने बजे लगेगा सूतक?

सूर्यग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, दोनों में ही सूतक का बड़ा महत्व है। ये ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है। भारत में सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श और भोजन बनाने या खाने से परहेज करना चाहिए।

यह भी पढ़ें | क्या होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त

आइए जानते हैं आपके शहर में कितने बजे दिखेगा ग्रहण

शहरआरंभ समयसमाप्ति समयकुल अवधि
प्रयागराजशाम 06:08शाम 06:4638 मिनट
कानपुरशाम 06:14शाम 06:4632 मिनट
वाराणसीशाम 06:04शाम 06:4643 मिनट
दिल्लीशाम 06:26शाम 06:4620 मिनट
पटनाशाम 05:55शाम 06:4651 मिनट
रांचीशाम 05:55शाम 06:4651 मिनट
कोलकाताशाम 05:43शाम 06:461 घंटा 03 मिनट
भुवनेश्वरशाम 05:54शाम 06:4652 मिनट
गुवाहाटीशाम 05:27शाम 06:461 घंटा 19 मिनट
चेन्नईशाम 06:21शाम 06:4626 मिनट
बेंगलुरुशाम 06:32शाम 06:4614 मिनट
हैदराबादशाम 06:26शाम 06:4620 मिनट

कब होगी होलिका दहन?

चंद्र ग्रहण की वजह से होलिका दहन को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बनी हुई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया जाता है, लेकिन इस बार होली की पूर्व संध्या में चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसके अलावा होलिका का दहन पूर्णिमा में होता है, इस बार पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो रही है और 3 मार्च शाम को 5 बजकर 7 मिनट में खत्म हो रही है। अब शनिवार को सुबह से ही सूतक लग जा है। ऐसे में होलिका का दहन 2 मार्च को होगा।

यह भी पढ़ें | 100 साल बाद होली पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चंद्र ग्रहण संग कैसे होगा होलिका दहन?

नोट- इस साल भ्रदा काल 2 मार्च को शाम 5 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और 3 मार्च 2026 को सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसलिए भ्रदाकाल से पहले ही होलिका का दहन होना चाहिए।

इन देशों में भी दिखेगा ये चंद्र ग्रहण

साल का ये पहला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ शहरों में आंशिक तौर पर दिखेगा। वहीं कुछ जगहों पर ये पूर्ण दिखेगा।भारत के अधिकांश भागों से आंशिक चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा, जबकि पश्चिमी भारत में प्रच्छाया चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के अलावा लीमा, न्यूयॉर्क, टोरंटो, सिडनी, मेलबर्न, लॉस एंजेल्स, सीएटल, वॉशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, टोक्यो तथा बीजिंग में भी दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें | Chandra Grahan 2026: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण? क्या होता है सूतक काल

चंद्र ग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम

  • ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित माना जाता है। ग्रहण से पहले भोजन कर लेना और बाद में स्नान करके शुद्ध भोजन करना उचित समझा जाता है।
  • विवाह, पूजा, हवन, या किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत ग्रहण काल में नहीं करनी चाहिए।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय यात्रा करना अशुभ माना जाता है।
  • ग्रहण के दौरान बाहर खुले में सोना या आराम करना वर्जित है।
  • मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए और नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान मंदिरों में जाकर मूर्तियों को छूना या पूजा करना वर्जित माना जाता है। इसलिए मंदिर को भी बंद कर दिया जाता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सChandra Grahan 2026 Timing: होली पर चंद्र ग्रहण का साया! नोट कर लें दिल्ली से वाराणसी तक Blood Moon की सटीक टाइमिंग
More