Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पिछले साल से 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे

Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ में 17 लाख 68 हजार 795, बदरीनाथ में 16 लाख 60 हजार 224, गंगोत्री में 07 लाख 57 हजार 010 और यमुनोत्री में 06 लाख 44 हजार 505 श्रद्धालु पहुंचे। इस वर्ष चारधाम यात्रा में कुल 51 लाख 04 हजार 975 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड25 Nov 2025, 10:47 PM IST
चार धाम यात्रा
चार धाम यात्रा

Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं के चलते कई दिनों तक चार धाम यात्रा बाधित होने के बावजूद इस वर्ष तीर्थयात्रियों की तादाद ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या 04 लाख 35 हजार 901 अधिक रही है।

इस वर्ष 30 अप्रैल को श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद दो मई को श्री केदारनाथ धाम और चार मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे।

इस बार बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या

बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 04 लाख 35 हजार 901 अधिक श्रद्धालु चारधाम दर्शन को पहुंचे। बीते वर्ष कुल 46 लाख 69 हजार 074 तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आए थे, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 51 लाख 04 हजार 975 पहुंच गया।

यह भी पढ़ें | राम मंदिर पर ध्वजारोहण का प्रसाद घर ले आए मुस्लिम लोग, जानिए फिर क्या किया

केदारनाथ में सबसे ज्यादा आए श्रद्धालु

केदारनाथ में सर्वाधिक 17 लाख 68 हजार 795 श्रद्धालु पहुंचे। इसी प्रकार बदरीनाथ में 16 लाख 60 हजार 224, गंगोत्री में 07 लाख 57 हजार 010 और यमुनोत्री में 06 लाख 44 हजार 505 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हेमकुंट साहिब में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 02 लाख 74 हजार 441 पहुंची है। इससे पहले वर्ष 2023 में 01 लाख 64 हजार 546 और वर्ष 2024 में 01 लाख 85 हजार 972 श्रद्धालु ने हेमकुंट साहिब शीश नवाने पहुंचे थे।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही अब शीतकालीन यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बदरी विशाल भगवान की पूजा अब शीतकालीन प्रवास स्थल पांडुकेश्वर और नृसिंह भगवान मंदिर ज्योतिर्मठ में होगी। जबकि बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ, मां गंगा (गंगोत्री) की पूजा मुखबा और मां यमुना (यमुनोत्री) की पूजा खरसाली में होगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChar Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पिछले साल से 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChar Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पिछले साल से 4.35 लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे