ChatGPT GO Free Access: सब्सक्रिप्शन की टेंशन नहीं! एक साल के लिए फ्री हुआ चैट GPT, अब AI देगा फ्री में जवाब

OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए ChatGPT Go को एक साल के लिए मुफ्त करने की घोषणा की है। आइए जानते हैं आपको इसका फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे मिलेगा…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड29 Oct 2025, 10:25 AM IST
एक साल के लिए फ्री मिल रहा चैट जीपीटी
एक साल के लिए फ्री मिल रहा चैट जीपीटी

ChatGPT GO Free: अगर आप भी चैट जीपीटी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। OpenAI ने मंगलवार को ऐलान किया कि एक साल के लिए सभी भारतीय यूजर्स को ChatGPT GO फ्री में मिलने वाला है। OpenAI के इस फैसले से Perplexity AI को टक्कर मिलने वाली है।

अभी कितने का है सब्सक्रिप्शन?

चैट जीपीटी गो के महीने का सब्सक्रिप्शन 399 रुपये का है। इसमें यूजर्स का काफी सारे फीचर्स मिलते हैं, जिसमें इमेज जनरेट , रिसर्च करना शामिल हैं। हालांकि अब एक साल के लिए भारत में ये फीचर फ्री में हर भारतीय यूजर को मिलने वाले हैं।

क्या आज से फ्री में चलेगा चैट जीपीटी गो?

ओपन AI के हेड और वाइस प्रेसिडेंट निक टर्ली ने हर भारतीय को एक साल के लिए Chat GPT Go फ्री में देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि ये सुविधा अभी यानी कि आज से नहीं है। अगर आप इसका फ्री में सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो आपको 4 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। 4 नवंबर से पूरे भारत में ChatGPT Go फ्री में इस्तेमाल किया जाएगा।

क्या है चैटजीपीटी?

साल 2022 में Open AI ने एक चैट बॉट लॉन्च किया था, जिसे ChatGPT का नाम दिया गया। उसके बाद इस बॉट में कई अपेडट किए गए और इसकी एक्युरेसी भी बढ़ाई गई। आज करोड़ों लोग चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत में इसका बड़ा मार्केट है। इसलिए Open AI ने अपने इस मार्केट को और फैलाने के लिए एक साल के लिए Chat GPT Go फ्री में देने का ऐलान किया है।

बता दें कि Perplexity AI ने कुछ महीने पहले भारत में एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया था। हालांकि ये फ्री सब्सक्रिप्शन सिर्फ एयरटेल यूजर्स को दिया गया है। अगर आपके पास एयरटेल का सिम है, तो आप इस AI का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अब Open AI भी इस रेस में कूद गया है और उसने बिना किसी टर्म कंडीशन के एक साल के लिए सभी भारतवासियों को Chet GPT GO फ्री में देने का ऐलान किया है। Open AI के इस फ्री सब्सक्रिप्शन के लिए आपको किसी एक खास सिम की जरूरत नहीं है। आपके किसी भी सिम और ईमेल से एक साल के लिए इसे फ्री में एक्टिव कर सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChatGPT GO Free Access: सब्सक्रिप्शन की टेंशन नहीं! एक साल के लिए फ्री हुआ चैट GPT, अब AI देगा फ्री में जवाब
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChatGPT GO Free Access: सब्सक्रिप्शन की टेंशन नहीं! एक साल के लिए फ्री हुआ चैट GPT, अब AI देगा फ्री में जवाब