Jio OTT Data Plans: अब मोबाइल सिर्फ कॉलिंग या ब्राउजिंग का जरिया नहीं रहा, बल्कि चलते-फिरते एंटरटेनमेंट का पावरहाउस बन चुका है। फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स, सब कुछ अब जेब में मौजूद है। और अब Jio ने इस एक्सपीरियंस को और भी जबरदस्त बना दिया है। अगर आप Netflix, Prime Video या Disney+ Hotstar जैसी ओटीटी सर्विसेज को फ्री में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जियो के ये खास डेटा प्लान्स आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए।
ये प्लान्स न सिर्फ आपके वाई-फाई खर्च को कम करेंगे, बल्कि एक ही प्लान में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस भी देंगे। इन प्लान्स की कीमत ₹100 से शुरू होती है और ₹1299 तक जाती है। आइए जानते हैं किस प्लान में क्या-क्या खास मिलेगा।
₹100 वाला प्लान: सस्ता, सिंपल और Hotstar फ्री
अगर आप बहुत ज्यादा डेटा यूज नहीं करते लेकिन हॉटस्टार का मजा लेना चाहते हैं, तो जियो का ₹100 वाला प्लान एकदम परफेक्ट है। इसमें आपको 90 दिन तक 5GB डेटा मिलेगा और साथ में जियो सिनेमा/हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी।
क्या मिलेगा: 5GB डेटा, 90 दिन की वैधता, Hotstar का फ्री एक्सेस
₹445 वाला प्लान: 9 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस
ये प्लान उन लोगों के लिए है जो हर दिन 2GB डेटा चाहते हैं और एक-दो नहीं, पूरे 9 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का मजा लेना चाहते हैं।
OTT प्लेटफॉर्म्स: Sony Liv, Zee5, Discovery+, Lionsgate Play, Sun NXT, Chaupal, Hoichoi, Planet Marathi, Fan Code आदि।
फायदे: 2GB/दिन डेटा, 28 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग + 100 SMS/दिन, JioTV और Jio AICloud फ्री
₹1029 वाला प्लान: Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन
अगर आपको Amazon Prime Video चाहिए तो ये प्लान आपके लिए है। इसमें 2GB/दिन डेटा और 84 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्राइम वीडियो भी मिलेगा, वो भी फ्री।
फायदे: 2GB/दिन डेटा, 84 दिन की वैधता, Prime Video फ्री, JioTV और AI Cloud भी फ्री
₹1049 वाला प्लान: Sony Liv और Zee5 दोनों एक साथ
इस प्लान में आपको Prime Video नहीं मिलेगा लेकिन Zee5 और Sony Liv दोनों का फ्री सब्सक्रिप्शन जरूर मिलेगा। बाकी सुविधाएं लगभग ₹1029 वाले प्लान जैसी ही हैं।
₹1299 वाला प्लान: Netflix लवर्स के लिए बेस्ट
अगर आप Netflix बिंज-वॉचिंग के फैन हैं तो ₹1299 वाला प्लान आपके लिए है। इसमें 84 दिनों तक हर दिन 2GB डेटा के साथ नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
फायदे: Netflix फ्री, 2GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, JioTV और AI Cloud