Metro Stuck Video: ट्रैक पर चलने लगे लोग... टनल में सुबह-सुबह फंस गई मेट्रो, वायरल हुआ वीडियो

सोमवार सुबह चेन्नई मेट्रो में तकनीकी समस्या के कारण ट्रेन हाई कोर्ट और एम.जी. रामचंद्रन स्टेशन के बीच रुक गई। इसके बाद लोग चलकर पूरे टनल को पार करते हुए अगले मेट्रो स्टेशन पहुंचे।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड2 Dec 2025, 08:45 AM IST
टनल में फंसी चेन्नई मेट्रो
टनल में फंसी चेन्नई मेट्रो

Chennai Metro Train Stuck in Tunnel: दिल्ली मेट्रो की तरह चेन्नई मेट्रो भी आए दिन किन न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती है। हालांकि आज सुबह जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा था। आज सुबह चेन्नई में मेट्रो की जगह ट्रैक पर लोगों को चलते हुए देखा गया। आइए जानते हैं आखिर माजरा क्या है?

आज सुबह चेन्नई के विमको नगर डिपो की तरफ जा रही मेट्रो अचानक टनल में फंस गई। काफी देर बाद भी जब मेट्रो में आई इस तकनीकी खामी को दूर नहीं किया गया, तो यात्रियों को पैदल चलकर अगले स्टेशन जाना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि पावर फेलियर की वजह से मेट्रो में बिल्कुल अंधेरा हो गया था। करीब 10 मिनट बाद घोषणा हुई कि उन्हें अगले मेट्रो स्टेशन तक पैदल ही जाना होगा। यात्रियों ने बताया कि मेट्रो जहां फंसी थी, वहां से अगला मेट्रो स्टेशन 500 मीटर दूर था। ऐसे में लोग सुरग से निकलकर ट्रैक पर पैदल चलकर अगले मेट्रो स्टेशन हाईकोर्ट पहुंचे।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर मेट्रो के अंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर अंधेरा छा गया है और लोग मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर खड़े है। मेट्रो में मौजूद सभी यात्री परेशान दिख रहे हैं।

देखें वीडियो

चेन्नई मेट्रो ने दिया अपडेट

चेन्नई मेट्रो ने बताया कि तमिलनाडु में सोमवार सुबह मेट्रो सेवा में तकनीकी खराबी के कारण हाई कोर्ट स्टेशन और पुरच्चि थलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रेन अचानक रुक गई। स्थिति को देखते हुए यात्रियों को तुरंत सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया और प्रभावित ट्रेन को लाइन से हटा दिया गया। चेन्नई मेट्रो रेल ने बताया कि सभी आवश्यक कदम उठाने के बाद सुबह 6:20 बजे से सामान्य संचालन बहाल कर दिया गया है। इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा और सेवा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMetro Stuck Video: ट्रैक पर चलने लगे लोग... टनल में सुबह-सुबह फंस गई मेट्रो, वायरल हुआ वीडियो
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सMetro Stuck Video: ट्रैक पर चलने लगे लोग... टनल में सुबह-सुबह फंस गई मेट्रो, वायरल हुआ वीडियो