Mobile Call Forwarding Scam: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई नया स्कैम चर्चा में रहता है। हाल ही में Fincredibles ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए देशवासियों को सर्तक किया है। इस स्कैम के हजारों लोग शिकार हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आम जनता इस स्कैम में फंस जाते हैं।
‘प्लीज एक कॉल करना है…’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक शख्स से मदद मांगते हुए एक कॉल करने को बोलती है। शख्स भी मदद करने के लिए उसे अपना फोन दे देता है, लेकिन तभी वो उस शख्स का फोन लेकर उसमें एक खास कोड डायल करती है।
कॉल हो जाती है फॉरवर्ड
उसके बाद उस सिम की सारी कॉल फॉरवर्ड हो जाती हैं। स्कैमर इस तरीके से आपके सारे OTP और फोन उसके पास फॉरवर्ड हो जाते हैं और आपकी सारी डिटेल उसके पास चली जाती है।वीडियो में बताया गया कि स्कैमर्स खुद को डिलीवरी एजेंट, कुरियर बॉय या आम नागरिक बताकर लोगों से मदद मांगते हैं और उन्हें कोड डायल करने के लिए कहते हैं।
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। अब तक इसे 2 लाख यूजर्स ने X पर देख लिया और इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा कि फोन देने के बजाय खुद नंबर डायल करें और स्पीकर ऑन कर दें। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि चेन्नई में उनके साथ ऐसा ही हुआ था।
अगर स्कैम हो जाए, तो क्या करें?
सबसे पहले तो किसी अनजान शख्स के हाथ में अपना फोन न दें। अगर वो आपसे 1, 61 और 67 से शुरू होने वाले नंबर डायल करने को बोलता है, तो तुरंत समझ जाएं कि ये स्कैमर है।अगर इसके बाद भी आप स्कैमर्स का शिकार बन जाएं, और गलती से कॉल फॉरवर्डिंग ऑन हो जाए तो उसे बंद करने के लिए ##002# डायल करें। इसके बाद तुरंत 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।