Chennai Rainfall alert: चेन्नई में फिर गरजेंगे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rainfall Alert Chennai: चेन्‍नई और तमिलनाडु में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू है, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड16 Nov 2025, 03:56 PM IST
चेन्‍नई में भारी बारिश का अलर्ट
चेन्‍नई में भारी बारिश का अलर्ट

Chennai heavy rainfall alert: चेन्‍नई और तमिलनाडु में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने आज चेन्नई और तमिलनाडु के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को चेन्‍नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके पीछे श्रीलंका के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर जोन को कारण बताया गया है।

IMD ने अपने X पोस्ट में बताया कि चेन्‍नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, नागपट्टिनम, कडलोर, कन्याकुमारी, रामनाथपुरम और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पुडुचेरी और कराईकल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

17 नवंबर को कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भी दक्षिण के इन क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विलुपुरम, पुडुचेरी, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

आज के लिए IMD ने तमिलनाडु के पुदुकोट्टई, तिरुवरूर और मयिलाडुथुरै में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तूतीकोरिन, मदुरै, नीलगिरि और शिवगंगई में येलो अलर्ट दिया गया है। MET सेंटर तिरुवनंतपुरम के अनुसार, केरल में भी पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है।

क्या है बारिश का कारण?

विभाग के अनुसार, 15 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा के चक्रवातीय असर से लो-प्रेशर एरिया बना है। इसके कारण इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु तट पर 35 से 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मछुआरों को इन दिनों समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों तक तटीय इलाकों में मौसम खराब रहने की चेतावनी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChennai Rainfall alert: चेन्नई में फिर गरजेंगे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChennai Rainfall alert: चेन्नई में फिर गरजेंगे बादल, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट