Chhath Puja Special Train Timing: छठ पर बिहार जाना है? कल दिल्ली से चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट

Chhath Puja Special Train Timing List: छठ महापर्व पर घर जाने के लिए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ये ट्रेनें 24 अक्टूबर से शुरू होंगी। यदि रिजर्वेशन नहीं मिला है, तो आप इन ट्रेनों से बिहार जा सकते हैं।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड23 Oct 2025, 10:06 PM IST
दिल्ली से बिहार के लिए कल चलेंगे 20 स्पेशल ट्रेन
दिल्ली से बिहार के लिए कल चलेंगे 20 स्पेशल ट्रेन

Chhath Puja Special Trains: छठ महापर्व पर अगर आप अपने घर जाने की सोच रहे हैं और रिजर्वेशन नहीं मिला है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। अभी भी आपके पास एक मौका है, जो आपको इस छठ पर अपने परिवार के पास यानी बिहार पहुंचा सकता है। भारतीय रेलवे छठ महापर्व पर कई स्पेशल ट्रेन चला रहा है, जो कल यानी 24 अक्टूबर से चलने वाली हैं।

इन ट्रेनों के बारे में अभी कुछ ही लोगों को जानकारी है, इसलिए अगर आप कल बिहार जाने का सोच रहे हैं, तो इनमें से कोई ट्रेन पकड़ सकते हैं। हम आपको पूरी ट्रेन की लिस्ट देने वाले हैं। इसके साथ ही ट्रेन की टाइमिंग और उन स्टेशनों के बारे में बताने वाले हैं, जहां से ये स्पेशल ट्रेन गुजरने वाली हैं।

यहां देखें लिस्ट

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक प्रस्थान समय आगमन समयप्रमुख ठहराव
04090आनंद विहार टर्मिनलपटना जंक्शन02:25 PM11:00 AM (अगले दिन)कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, सहतवार, सुरेमनपुर, छपरा, पाटलिपुत्र
04022नई दिल्लीगोरखपुर जंक्शन02:00 PM05:00 AM (अगले दिन)हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती
04070आनंद विहार टर्मिनलराजगीर00:20 AM07:50 PMगोविंदपुरी, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, राजेंद्र नगर, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, नालंदा
04450नई दिल्लीदरभंगा03:10 PM04:30 PM (अगले दिन)गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर
04454नई दिल्लीमानसी08:00 PM11:30 AM (दूसरे दिन)गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया
04456नई दिल्लीधनबाद10:40 PM02:20 PM (तीसरे दिन)गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, जंघई, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ, सासाराम, डेहरी, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बदेल
04458आनंद विहार टर्मिनलभागलपुर01:40 PM02:30 PM (अगले दिन)गाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, पटना साहेब, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदा, बडहिया, लक्खीसराय, किउल, कजरा, अभयपुर, धरहरा, जमालपुर, बरियारपुर, सुल्तानगंज
04016आनंद विहार टर्मिनलसीतामढ़ी03:30 PM03:00 PM (अगले दिन)गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया
04452नई दिल्लीहावड़ा जंक्शन06:15 PM11:30 PM (अगले दिन)गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, जंघई, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ, सासाराम, डेहरी, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल
04096आनंद विहार टर्मिनलपाटलिपुत्र00:05 AM09:30 PMगाजियाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, फेफना, बलिया, सहतवार, बकुल्हा, छपरा, दिघवारा
04098नई दिल्लीहसनपुर रोड09:30 AM12:30 PM (अगले दिन)गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, बुढ़वल, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर
04404शकूरबस्तीपटना जंक्शन03:15 PM01:00 PM (अगले दिन)नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर
04406शकूरबस्तीसहरसा जंक्शन08:15 PM05:35 AM (तीसरे दिन)नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी
04410शकूरबस्तीझंझारपुर जंक्शन01:00 PM06:30 PM (अगले दिन)नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो
04236शकूरबस्तीलखनऊ09:45 AM08:00 PMदिल्ली सफदरगंज, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर
04094हजरत निजामुद्दीनपटना जंक्शन11:00 AM05:00 AM (अगले दिन)गाजियाबाद, गोविंदपुरी, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर

कब से है छठ की शुरुआत?

इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। पहले दिन नहाय खाय से शुरुआत होती है, जिसमें व्रत करने वाले पवित्र स्नान कर सात्विक भोजन करते हैं। दूसरे दिन खरना पर उपवास रखा जाता है और गुड़-चावल का प्रसाद बनता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य में डूबते सूर्य को जल अर्पित किया जाता है, और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChhath Puja Special Train Timing: छठ पर बिहार जाना है? कल दिल्ली से चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChhath Puja Special Train Timing: छठ पर बिहार जाना है? कल दिल्ली से चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और पूरी लिस्ट
OPEN IN APP