Chhath Puja Sunset Timing: देशभर के अधिकांश हिस्सों में मनाए जाने वाले महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। आज छठ का तीसरा दिन है। इस दिन खासकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली में ये व्रत बड़े भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है।
छठ के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। अगर आप बिहार में रहते हैं, और अपने जिले में सूर्योदय और सूर्यास्त की टाइमिंग जानना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है। आइए जानते हैं आज शाम को कितने बजे सूर्यास्त होगा।
छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के घर-घर में छठ के गीत गूंजने लगे हैं। केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय, आदित लिहो मोर अरगिया., दरस देखाव ए दीनानाथ., उगी है सुरुजदेव., हे छठी मइयातोहर महिमा अपार., कांच ही बास के बहंगिया बहंगी लचकत जाय ..…गीत सुनने को मिल रहे हैं।
राज्य सरकार ने हर छठ घाट पर सुरक्षा तय करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया है। प्रमुख घाटों पर गोताखोरों के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, जिससे किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो। राजधानी में गंगा घाटों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। खासकर, किसी भी तरह की कोई भगदड़ न मचे, इसका ख्याल रखने की पूरी कोशिश जिला प्रशासन कर रहा है।