Chikoo Khane ke Fayde: चीकू खाने के फायदे नहीं जानते होंगे आप, पुरानी से पुरानी खांसी भी कर देगा दूर

Chikoo Health benefits: चीकू में फाइबर, टैनिन्स और कई जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार इसे सीमित मात्रा में खाने से शरीर को कई तरह का प्राकृतिक पोषण मिलता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड14 Dec 2025, 02:06 PM IST
सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है चीकू, जानें इसके अनगिनत फायदे
सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है चीकू, जानें इसके अनगिनत फायदे

Chikoo Khane ke Fayde: चीकू ऐसा फल है जिसे हम अक्सर बस मीठा समझकर खा लेते हैं। लेकिन सच ये है कि चीकू में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं, बस शर्त ये है कि इसे संतुलित मात्रा में खाया जाए। न्यूट्रिशनिस्ट्स भी इसकी खूबियां गिनाते नहीं थकते।

चीकू क्यों माना जाता है हेल्दी?

चीकू जिसे सपोड़ा या सपोडिला भी कहा जाता है, मीठा जरूर है लेकिन इसके अंदर फाइबर, मिनरल्स और ऐसे कंपाउंड्स भरे होते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार, इसे सीमित मात्रा में खाने से कई फायदे मिलते हैं।

पाचन में मददगार

चीकू में फाइबर बहुत होता है। यही वजह है कि इसे खाने से पेट साफ रहता है और कब्ज जैसी दिक्कतें कम हो जाती हैं। फाइबर आंतों को मजबूत बनाता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लंबे समय तक ये आदत बड़ी बीमारियों जैसे कोलन कैंसर और आंतों की सूजन से भी बचाव करती है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने में मददगार)

चीकू में टैनिन्स नाम का तत्व होता है, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है। अगर आपको जोड़ों में दर्द या सूजन की समस्या है, तो चीकू खाने से आराम मिल सकता है। साथ ही ये आपके पाचन तंत्र की सूजन भी घटाता है।

सर्दी-खांसी से राहत

चीकू बलगम और कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे खाने से नाक और गले में जमा हुआ म्यूकस साफ होता है और सांस लेने में आसानी होती है। यही वजह है कि ये फल पुरानी खांसी और जकड़न में भी राहत देता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

चीकू में कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। ये मिनरल्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और उन्हें टूटने या कमजोर होने से बचाते हैं। नियमित रूप से चीकू खाने से हड्डियों की सेहत बेहतर रहती है।

चीकू सिर्फ मीठा और स्वादिष्ट फल नहीं है, बल्कि सेहत का खजाना भी है। ये आपकी गट हेल्थ को ठीक रखता है, सूजन कम करता है, सर्दी-खांसी से बचाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChikoo Khane ke Fayde: चीकू खाने के फायदे नहीं जानते होंगे आप, पुरानी से पुरानी खांसी भी कर देगा दूर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChikoo Khane ke Fayde: चीकू खाने के फायदे नहीं जानते होंगे आप, पुरानी से पुरानी खांसी भी कर देगा दूर