Children’s Day 2025: बच्चों को स्पेशल फील करवाने के लिए स्कूल में ऐसे मनाएं बाल दिवस, खुश हो जाएंगे स्टूडेंट्स

बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन बच्चों के लिए विशेष आयोजन होते हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलती है और टीचर्स को बच्चों को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलता है।

Manali Rastogi
अपडेटेड12 Nov 2025, 02:26 PM IST
Children’s Day 2025: बच्चों को स्पेशल फील करवाने के लिए स्कूल में ऐसे मनाएं बाल दिवस, खुश हो जाएंगे स्टूडेंट्स
Children’s Day 2025: बच्चों को स्पेशल फील करवाने के लिए स्कूल में ऐसे मनाएं बाल दिवस, खुश हो जाएंगे स्टूडेंट्स

बाल दिवस, जो हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है, पूरे भारत के स्कूलों में बड़ी तैयारी के साथ मनाया जाता है। यह दिन बचपन की मासूमियत, रचनात्मकता और खुशियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है, जिन्होंने कहा था कि बच्चे ही देश के भविष्य की नींव हैं।स्कूल इस दिन को मजेदार और सीखने से भरा बनाने की तैयारी में लगे हैं। इसमें खेल, प्रतियोगिताएं और बच्चों की प्रतिभा दिखाने वाले कई कार्यक्रम शामिल हैं।

रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • ड्रामा और डांस: बच्चे ड्रामा प्रस्तुत करेंगे और ग्रुप डांस करेंगे जो बचपन और शिक्षा के महत्व को दिखाएंगे।
  • आर्ट एंड क्राफ्ट कम्पटीशन: “मेरा सपना संसार” और “खुशहाल बचपन” जैसे विषयों पर बच्चे चित्र, पोस्टर और कार्ड बनाएंगे ताकि वे अपनी कल्पनाशक्ति दिखा सकें।
  • निबंध और क्विज प्रतियोगिता: बच्चों के बीच पंडित नेहरू के जीवन और बच्चों के अधिकारों पर क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होंगी।

यह भी पढ़ें | जानिए जब गिर जाए म्यूचुअल फंड की वैल्यू तो क्या करें निवेशक? काम आएंगे ये टिप्स
  • फैंसी ड्रेस परेड: बच्चे महात्मा गांधी, मिकी माउस, या डॉक्टर जैसी पोशाक पहनकर आएंगे, जिससे कार्यक्रम और रंगीन बनेगा।
  • संगीत और डांस परफॉरमेंस: गायन समूह और संगीत कार्यक्रम मिलकर रचनात्मकता और टीमवर्क की भावना को बढ़ाएंगे।

बाहर के मजेदार खेल

  • म्यूज़िकल चेयर्स: यह खेल बच्चों को सतर्क रखता है और बहुत मनोरंजक होता है।
  • रिले रेस और बोरी रेस: ये खेल बच्चों में सहयोग और उत्साह की भावना जगाते हैं।
  • ट्रेज़र हंट (खजाना खोज): यह खेल बच्चों को सोचने, मिलजुलकर काम करने और पहेलियाँ सुलझाने की प्रेरणा देता है।
  • नींबू-चम्मच दौड़: यह खेल बच्चों का संतुलन और ध्यान बढ़ाने में मदद करता है।
  • रस्साकशी: यह बच्चों और दर्शकों दोनों के लिए मजेदार होता है और दोस्ती व टीम भावना को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें | जांच के घेरे में क्यों है अल-फलाह यूनिवर्सिटी? कौन करता था इसका संचालन, जानिए

शिक्षक भी ले सकते हैं हिस्सा

  • सरप्राइज प्रदर्शन: टीचर डांस, सिंगिंग या ड्रामा कर छात्रों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं।
  • सजावट और उपहार: क्लासरूम को गुब्बारों और पोस्टरों से सजाया जाएगा और बच्चों को मिठाइयां दी जाएंगी।
  • डांस पार्टी: ‘फ्रीज़ डांस’ जैसे खेलों से दिन और भी मजेदार बनेगा।
  • स्पेशल लंच: स्कूल स्नैक शेयरिंग या पिज्जा पार्टी जैसी एक्टिविटीज भी रख सकते हैं।

सीख से जुड़े कार्यक्रम

  • कहानी और कविता सत्र: टीचर या मेहमान दोस्ती और जीवन की अच्छाई पर आधारित कहानियां सुनाएंगे।
  • ड्रीम बोर्ड एक्टिविटी: बच्चे अपने सपनों और भविष्य की उम्मीदों को लिख सकेंगे।
  • बुक कॉर्नर: कॉमिक्स और कहानी की किताबों से भरा कोना बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाएगा।
  • काइंडनेस ट्री: बच्चे अपने अच्छे कामों को कागज पर लिखकर एक पेड़ पर लगाएंगे।
  • कम्युनिटी सर्विस: बड़े बच्चे अनाथालयों में जाकर गिफ्ट बांट सकते हैं और जरूरतमंद बच्चों की मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | धर्मेंद्र की सेहत को लेकर डॉक्टर ने जारी किया अपडेट, कही ये बात

बाल दिवस के मौके पर बच्चों के लिउए कुछ खास चीजों का आयोजन करके उन्हें स्पेशल फील कराया जा सकता है। इससे न सिर्फ बच्चे खुश होंगे, बल्कि इससे टीचर्स को बच्चों के साथ और अच्छे से जानने का मौका मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChildren’s Day 2025: बच्चों को स्पेशल फील करवाने के लिए स्कूल में ऐसे मनाएं बाल दिवस, खुश हो जाएंगे स्टूडेंट्स
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChildren’s Day 2025: बच्चों को स्पेशल फील करवाने के लिए स्कूल में ऐसे मनाएं बाल दिवस, खुश हो जाएंगे स्टूडेंट्स