Choti Diwali 2025: आज छोटी दिवाली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और यम दीपक जलाने का सही समय

Choti Diwali Puja Shubh Muhurat: आज छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, यम दीपक जलाने का सही समय और इस दिन के धार्मिक महत्व के बारे में।

Priya Shandilya
अपडेटेड19 Oct 2025, 09:18 AM IST
आज छोटी दिवाली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
आज छोटी दिवाली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Choti Diwali Yam Deepak Timing: दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दिन घरों में मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर के साथ हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन यमराज के नाम का दीपक भी जलाया जाता है। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस दिन का महत्व धर्मग्रंथों में बहुत खास बताया गया है।

छोटी दिवाली का धार्मिक महत्व

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था और 16 हजार कन्याओं को उसके बंदीगृह से मुक्त कराया था। यही कारण है कि इसे अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। छोटी दिवाली को रूप चौदस और नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है।

कब है चतुर्दशी तिथि और पूजा का समय

हिंदू पंचांग के मुताबिक नरक चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी।

इस दौरान शुभ योग और मुहूर्तों का खास महत्व है:

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:43 बजे से सुबह 05:34 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:00 बजे से दोपहर 02:45 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:47 बजे से शाम 06:13 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या- शाम 05:47 बजे से शाम 07:03 बजे तक।

अमृत काल- सुबह 09:59 बजे से सुबह 11:44 बजे तक।

अमृत सिद्धि योग- शाम 05:49 बजे से अगले दिन सुबह 06:25 बजे तक।

यम दीपक जलाने का सही समय (Yam Deepak Muhurat)

छोटी दिवाली पर यमराज के नाम का दीपक जलाने की परंपरा भी है, जिसे यम दीपक कहा जाता है। इसे घर की दक्षिण दिशा में रखा जाता है।

इस वर्ष यम दीपक जलाने का शुभ समय शाम 5:47 से 7:03 बजे तक रहेगा। माना जाता है कि इससे अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। छोटी दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर जी के साथ हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। हनुमान पूजन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 41 मिनट से अगले दिन देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथों, पंचांगों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ आपको जागरूक करना है, मिंट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। कृपया कोई निर्णय लेने से पहले अपनी श्रद्धा और विवेक से काम लें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChoti Diwali 2025: आज छोटी दिवाली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और यम दीपक जलाने का सही समय
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सChoti Diwali 2025: आज छोटी दिवाली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और यम दीपक जलाने का सही समय