CM Mohan Yadav Son Wedding: सामूहिक विवाह में मोहन यादव के बेटे की शादी, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बने बाराती

MP के CM मोहन यादव ने अपने बेटे की शादी में एक मिसाल कायम किया है, उन्होंने बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संपन्न करवाई। उज्जैन में आयोजित हुए इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़ों की शादियां करवाई गई। इस शादी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाराती बनकर शामिल हुए।

Rajkumar Singh
अपडेटेड30 Nov 2025, 04:11 PM IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की शादी
मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की शादी(HT)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बेटे की शादी एक सामूहिक विवाह समारोह में करवाकर एक नया मिसाल कायम किया है। संभवतः मोहन यादव देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिनके बेटे की शादी किसी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संपन्न हुई है। इस कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाराती बने और उन्होंने सभी नव-दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

सामूहिक विवाह में सीएम के बेटे की शादी

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव की शादी डॉक्टर इशिता यादव के साथ संपन्न हो गई। खास बात ये है कि सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आयोजित की गई। इस सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई VVIP मेहमान शामिल हुए।

यह भी पढ़ें | CBSE ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का बदला पैटर्न, छात्रों का बोझ घटाने की कोशिश

पूरे देश में चर्चा का विषय बनी शादी

एमपी के सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की शादी को लेकर पूरे देश में खूब चर्चा हो रही है। चर्चा की वजह एक मुख्यमंत्री के बेटे की शादी किसी VVIP फाइव या सेवेन स्टार होटल में ना होकर साधारण तरीके से शिप्रा नदी के तट पर एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संपन्न करवाई गई। अभिमन्यु यादव की खरगोन जिले के किसान दिनेश पटेल यादव की बेटी डॉक्टर इशिता यादव से सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई। डॉक्टर अभिमन्यु यादव ने MBBS के साथ मास्टर ऑफ सर्जन की डिग्री हासिल की है जबकि उनकी पत्नी इशिता यादव अभी MBBS कर रही हैं।

सीएम हाउस पर हुई शादी की रस्में

उज्जैन में शादी होने से पहले सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी की सारी रस्में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गईं, उसके बाद गीता कॉलोनी में माता पूजन की रस्म पूरी की गई। इस दौरान अभिमन्यु यादव और उनकी पत्नी इशिता यादव की एक रस्म सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें अभिमन्यु अपनी पत्नी इशिता के साथ बैलगाड़ी पर बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़ें | मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गया भेड़िया, एक घंटे में दो बच्चों पर हमला

VVIP मेहमान शादी में हुए शामिल

अभिमन्यु और इशिता की शादी 21 अन्य जोड़ों के साथ संपन्न करवाई गई। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों के साथ कई और VVIP मेहमान शामिल हुए। खास मेहमानों में योग गुरु बाबा रामदेव, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी शामिल हुए।

शादी में धीरेंद्र शास्त्री बने बाराती

सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी शिप्रा नदी के तट पर 21 अन्य जोड़ों के साथ संपन्न करवाया गया। अभिमन्यु की शादी में शामिल हुए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक मिसाल कायम किया है। उन्होंने उच्च-नीच और अमीर-गरीब का भेद खत्म करते हुए अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह में संपन्न करवाया है। इससे पूरे देश और समाज में एकता का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शादियां करने से डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्च कम हो जाएगा और शादियों में होने वाली फिजुलखर्ची कम होगी।

यह भी पढ़ें | सोनिया और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ी, नेशनल हेराल्ड केस में EOW की एंट्री

बेटे की शादी पर क्या बोले मोहन यादव?

अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में संपन्न करवाने वाले एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के दिए मंत्र सबका साथ सबका विकास का पालन किया है। मोहन यादव ने कहा कि उनके इस प्रयास में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक दिखती है। समाज के सभी वर्ग के लोग साथ आए ये हमारे लिए गर्व की बात है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCM Mohan Yadav Son Wedding: सामूहिक विवाह में मोहन यादव के बेटे की शादी, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बने बाराती
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCM Mohan Yadav Son Wedding: सामूहिक विवाह में मोहन यादव के बेटे की शादी, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री बने बाराती