Aaj Ka Mausam: पहाड़ों की बर्फबारी से कांपे मैदानी इलाके, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली से बिहार तक का वेदर

Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिख रहा है, जिससे रात का तापमान गिर रहा है। दिवाली के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। यूपी और बिहार में भी मौसम में बदलाव हो रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड13 Oct 2025, 06:52 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

Delhi-Ncr Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार तक सुबह-शाम की ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंडी हवाओं की वजह से रात में तापमान भी नीचे आ जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

मॉनसून की विदाई के बाद अभी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि गुलाबी ठंड की दस्तक ने लोगों को सर्दी का एहसास करवा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने वाली है। बीते कुछ सालों से नवंबर-दिसंबर में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे जाता था, लेकिन इस बार अभी यानी अक्तूबर में ही रात को तापमान 20 डिग्री के नीचे चला जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में दिन में भले ही धूप निकल रही है, लेकिन रात ठंडी होने लगी है।

यह भी पढ़ें | गहने गिरवी रखकर महिला ने शुरू किया बिजनेस, आज लाखों में है कमाई

यूपी-बिहार में भी सर्द हुआ मौसम

दिल्ली ही नहीं दिवाली से पहले यूपी में भी मौसम बदल गया है। यहां भी दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन रात को तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। हालात ऐसे हैं कि कानपुर में तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के भी नीचे चला जा रहा है, जो ठंड का एहसास करवा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम साफ रहने वाला है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुष्क पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण मौसम धीरे-धीरे ठंडा और सुहावना होता जा रहा है। वहीं बिहार में भी सिहरन महसूस होने लगी है। यूपी से सटे बिहार में बदलते मौसम की वजह से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार,अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा ठंडी हवाएं भी चल सकती है। वहीं मॉनसून की विदाई के बाद अभी राज्य में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

पहाड़ों पर कैसा है मौसम?

उत्तराखंड में भी मॉनसून के बाद हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की वजह से तापमान भी तेजी से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि अभी भी कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: पहाड़ों की बर्फबारी से कांपे मैदानी इलाके, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली से बिहार तक का वेदर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj Ka Mausam: पहाड़ों की बर्फबारी से कांपे मैदानी इलाके, जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली से बिहार तक का वेदर
OPEN IN APP