Delhi Weather: दिल्ली में अभी जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली में कोल्ड डे घोषित किया है। 

एडिटेड बाय Naveen Kumar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड2 Jan 2026, 11:34 AM IST
दिल्ली में कड़ाके की ठंड (सांकेतिक तस्वीर)
दिल्ली में कड़ाके की ठंड (सांकेतिक तस्वीर)

Delhi Weather Report: दिल्ली को शीतलहर के प्रकोप से अभी छुटकारा नहीं मिलने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और अब भी कंपकंपी वाली ठंड से लोगों के दांत खटखटा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य केंद्रों पर भी इसी तरह का तापमान रहा। पालम और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, रिज में 8.7 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कब मिलेगी कड़कड़ाती ठंड से राहत?

मौसम विभाग ने कहा कि 2 से 5 जनवरी के बीच दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का असर रहने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने यह भी बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शीतलहर और शीत दिवस का अंतर समझिए

विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तो शीतलहर (Cold Wave) घोषित की जाती है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर शीत दिवस (Cold Day) की स्थिति मानी जाती है।

राजधानी की हवा में सुधार, फिर भी 'बहुत खराब'

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही, हालांकि इसमें मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 302 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वर्गीकरण के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

कब तक ‘बहुत खराब’ रहेगी दिल्ली की हवा?

सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, 19 निगरानी केंद्र 'बहुत खराब', 15 'खराब' और एक 'गंभीर' श्रेणी में रहा। एनएसआईटी द्वारका में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 423 रहा। गुरुवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 380 था। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 4 जनवरी तक वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रहने की आशंका है और इसके बाद के छह दिनों में भी इसी तरह की स्थिति रहने के आसार हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Weather: दिल्ली में अभी जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Weather: दिल्ली में अभी जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत