कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने मौनजारो संग 6 महीने में कैसे कम किया 20 किलो वजन, जानें यहां

कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने बताया कि पीसीओडी, हाइपोथायरॉइड और डिप्रेशन के कारण उनका वजन 74 किलो तक बढ़ गया था। डाइट और एक्सरसाइज असरदार नहीं रहे। बाद में डॉक्टर की सलाह पर मुनजारो दवा लेने से 6 महीनों में उन्होंने 20 किलो वजन घटाया।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड12 Feb 2026, 02:33 PM IST
कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने मौनजारो संग 6 महीने में कैसे कम किया 20 किलो वजन, जानें यहां
कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने मौनजारो संग 6 महीने में कैसे कम किया 20 किलो वजन, जानें यहां

स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज अपने जबरदस्त वजन घटाने के कारण चर्चा में हैं। 31 वर्षीय ऐश्वर्या के इस बदलाव ने फैंस को हैरान कर दिया है और सभी जानना चाहते थे कि उन्होंने इतनी जल्दी वजन कैसे कम किया।

वह इंस्टाग्राम पर अपनी डाइट और वर्कआउट की झलकियां शेयर कर रही थीं, लेकिन एक शारीरिक चोट के कारण उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक लेना पड़ा। जब वह दोबारा सोशल मीडिया पर लौटीं तो उनका बदला हुआ और काफी पतला लुक देखकर लोग चौंक गए।

यह भी पढ़ें | क्या महा शिवरात्रि पर भद्रा के दौरान जल चढ़ाना है सही? जानिए क्या हैं पूजा नियम

6 फरवरी को अपने यूट्यूब वीडियो में ऐश्वर्या ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चल रही अटकलों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका वजन कम होना सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज का नतीजा नहीं था, बल्कि इसमें एक दवा की भी अहम भूमिका रही।

अचानक वजन बढ़ने की वजह

ऐश्वर्या ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सिर्फ डाइट, नियमित वर्कआउट, खूब पानी पीना और रोज 10 हजार कदम चलकर वजन कम किया था। साल 2021 की शुरुआत में उनका वजन करीब 51 किलो था, लेकिन छह महीनों में यह बढ़कर लगभग 70 किलो हो गया।

बाद में उन्हें पीसीओडी और हाइपोथायरॉइडिज्म की समस्या का पता चला। ये दोनों बीमारियां उनके परिवार में पहले से मौजूद थीं और इनकी वजह से वजन नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली से लेकर चेन्नई तक....कहां कितना है सोने-चांदी का भाव, चेक करें लिस्ट

डॉक्टरों ने उन्हें थायरॉइड की दवा और बर्थ कंट्रोल पिल्स दीं, लेकिन मूड पर असर पड़ने के कारण उन्होंने ये दवाएं बंद कर दीं। बाद में पता चला कि उनका पीसीओडी इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ा है, जिसके बाद उन्हें मेटफॉर्मिन दी गई।

इन शारीरिक समस्याओं के साथ उन्हें क्लिनिकल डिप्रेशन भी हो गया। उन्होंने उस समय को बेहद कठिन बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगने लगा था कि उनका शरीर तेजी से फैल रहा है और वह अपनी असुरक्षाओं में घिर गई थीं। उनकी सबसे बड़ी चिंता उनका डबल चिन बन गया था। उन्होंने कहा कि वह खुद को देखकर परेशान हो जाती थीं, इसलिए वीडियो बनाना और ऑनलाइन आना भी बंद कर दिया था।

प्राकृतिक तरीके क्यों काम नहीं आए

जनवरी 2025 में ऐश्वर्या ने एक खास लक्ष्य तय किया कि उन्हें अपनी जॉलाइन साफ नजर आनी चाहिए। उन्होंने एक ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट रखा और नियमित रूप से वर्कआउट शुरू किया। उनके शरीर की माप में बदलाव आया, लेकिन वजन में ज्यादा कमी नहीं हुई।

इसी दौरान उन्हें पैरों में तेज दर्द होने लगा। डॉक्टरों ने इसे प्लांटर फेशियाइटिस बताया। साथ ही उनका यूरिक एसिड भी बढ़ा हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए एक्सरसाइज रोकने की सलाह दी। इससे उनकी प्रगति रुक गई और कुछ इंच फिर से बढ़ गए।

कैसे मुनजारो ने 20 किलो वजन कम करने में मदद की

इसके बाद उनकी वेट लॉस यात्रा में नया मोड़ आया जब उन्हें मुनजारो नाम की दवा दी गई। यह दवा टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने और लंबे समय तक वजन कम करने के लिए दी जाती है। ऐश्वर्या ने बताया कि पहला इंजेक्शन लेने के बाद एक हफ्ते में उनका लगभग 1 किलो वजन कम हो गया।

यह भी पढ़ें | फिल्मों की फीस से ब्रांड इंडोर्समेंट तक.…कितनी है राजपाल यादव की कुल संपत्ति

उन्होंने कहा कि पहले महीने में ही 4 किलो वजन कम हो गया। उन्होंने छह महीनों तक हर हफ्ते यह दवा ली। इन छह महीनों में उनका वजन 74 किलो से घटकर 52 किलो हो गया। यानी कुल 20 किलो वजन कम हुआ।

हालांकि इस दवा के साइड इफेक्ट भी हुए। उन्होंने बताया कि पहले महीने उन्हें बहुत ज्यादा मतली होती थी। उनके बाल भी काफी झड़ने लगे। साथ ही यह दवा बहुत महंगी है। एक इंजेक्शन की कीमत लगभग 40 हजार रुपये है।

दूसरों के लिए उनकी सलाह

ऐश्वर्या ने माना कि वजन कम करने का प्राकृतिक तरीका सबसे बेहतर होता है क्योंकि उसमें साइड इफेक्ट नहीं होते, लेकिन उनके शरीर पर वह तरीका काम नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा कि लोग इंटरनेट की बातों में आकर खुद को जज न करें। अगर कोई तरीका आपके लिए आसान है और डॉक्टर की सलाह से किया जा रहा है, तो वह गलत नहीं है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी बदलाव से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। सही लोगों से मदद लें और अपने शरीर के अनुसार फैसला करें, क्योंकि जिंदगी सिर्फ एक ही बार मिलती है।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने मौनजारो संग 6 महीने में कैसे कम किया 20 किलो वजन, जानें यहां
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने मौनजारो संग 6 महीने में कैसे कम किया 20 किलो वजन, जानें यहां