Satish Shah Death News: हंसी के बादशाह सतीश शाह का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, किडनी फेलियर बनी वजह

Satish Shah Passes Away: बॉलीवुड और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह का निधन किडनी फेलियर के कारण हुआ। वह लंबे समय से किडनी बीमारी से पीड़ित थे।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड25 Oct 2025, 05:49 PM IST
नहीं रहे सतीश शाह
नहीं रहे सतीश शाह

Satish Shah Death News: बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का आज निधन हो गया। कॉमेडियन सतीश शाह काफी लंबे वक्त से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। आज किडनी फेलियर के चलते उनका निधन हो गया।

एक्टर सतीश शाह के निधन की पुष्टि उनके मैनेजर ने की है। बता दें कि आज 25 अक्टूबर को दोपहर 2.30 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अभी उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है। सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल यानी 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

सतीश शाह का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। फिल्म हो या टीवी इंडस्ट्री दोनों ही जगह उनके निधन की खबर से मातम पसर गया है।

फैंस के दिलों में बसते हैं सतीश शाह

सतीश शाह का हर किरदान भारतीय दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। साल 1983 की क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ में उनकी भूमिका आज भी याद की जाती है। इसके अलावा, टीवी की दुनिया में उनका सबसे चर्चित किरदार रहा ‘साराभाई vs साराभाई’ में जहां उन्होंने इंद्रवदन साराभाई के रूप में दर्शकों को खूब हंसाया था। इसके अलावा उन्होंने ‘ये जो है जिंदगी’, ‘फिल्मी चक्कर’, ‘गुज़रिश’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों और धारावाहिकों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं थी।

तीस से अधिक सालों से सतीश शाह के निजी सहायक रहे रमेश कडातला ने बताया कि ऐसा लगता है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ, हालांकि हम उनकी मौत के कारणों के बारे में डॉक्टर की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सतीश शाह के मित्र और फिल्म जगत के सहयोगी अशोक पंडित ने अभिनेता के निधन पर दुख जताया और कहा कि ये हमारे उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह बहुत खुशमिजाज व्यक्ति थे।

फिल्म निर्देशक फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि प्रिय सतीश, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव था। आपका मुझे रोज मीम्स और चुटकुले भेजना याद आएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSatish Shah Death News: हंसी के बादशाह सतीश शाह का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, किडनी फेलियर बनी वजह
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSatish Shah Death News: हंसी के बादशाह सतीश शाह का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, किडनी फेलियर बनी वजह
OPEN IN APP