Today COMEX Gold Rate: वैश्विक बाजार में सोने की चाल इन दिनों निवेशकों के लिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पिछले कुछ सत्रों की तूफानी तेजी के बाद आज अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोना 5,189.60 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद भाव से 36.60 डॉलर (-0.70%) नीचे है। हालांकि,आंकड़ों की गहराई में जाएं तो ये गिरावट केवल एक 'करेक्शन' नजर आती है,क्योंकि लंबी अवधि के चार्ट पर सोना अब भी मजबूती के संकेत दे रहा है।
आज सबुह जब मार्केट खुला,तो शुरुआती रुझान थोड़े सुस्त थे। सोना 5,175.30 डॉलर पर ओपन हुआ था। दिन के दौरान इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया,जहां इसने 5,221.90 डॉलर का ऊपरी स्तर (High) छुआ, वहीं बिकवाली के दबाव में ये 5,170.10 डॉलर के निचले स्तर (Low)तक भी गया। फिलहाल ये अपने निचले स्तरों से रिकवर करने की कोशिश कर रहा है।
क्या है सपोर्ट-रेजिस्टेंस?
ट्रेडर्स के लिए सबसे जरूरी यह समझना है कि सोने के लिए अब आगे की राह क्या है? तकनीकी चार्ट्स पर नजर डालें तो 'सपोर्ट' और 'रेजिस्टेंस' के स्तर काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं>
रेजिस्टेंस (Resistance): अगर सोने में फिर से तेजी आती है, तो पहला पड़ाव 5,190.53 डॉलर (R1) है। इसके पार जाने पर यह 5,198.20 डॉलर (R2) और फिर 5,213.43 डॉलर (R3) तक जा सकता है।
सपोर्ट (Support): गिरावट की स्थिति में सोने को 5,167.63 डॉलर (S1) पर पहला सहारा मिलेगा। अगर यह स्तर टूटता है, तो कीमतें 5,152.40 डॉलर (S2) और फिर 5,144.73 डॉलर (S3) तक फिसल सकती हैं।
नोट- 5 मिनट के छोटे टाइमफ्रेम पर 'Sell का सिग्नल मिल रहा है, लेकिन 1 घंटे और 1 दिन के चार्ट पर अभी भी 'Buy' के संकेत बने हुए हैं।
क्या अभी भी निवेश के लिए मजबूत है गोल्ड?
बता दें कि सोने की असली मजबूती इसके Moving Averages (MA) से समझ आती है। भले ही छोटे समय (5 मिनट और 1 घंटा) में औसत कीमतें 5,190 - 5,200 डॉलर के आसपास घूम रही हैं, लेकिन लंबी अवधि का ट्रेंड बेहद दमदार है।
- 50 दिनों का औसत: 4,901.54 डॉलर
- 100 दिनों का औसत: 4,600.89 डॉलर
- 1 साल (52 हफ्ते) का औसत: 3,183.83 डॉलर
ये आंकड़े साफ बताते हैं कि पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को जो रिटर्न दिया है, वो ऐतिहासिक है। मौजूदा भाव (5,189 डॉलर) अपने 100 दिनों के औसत से कहीं ऊपर है, जो इसकी मजबूती का प्रमाण है।