Commonwealth Games 2030: भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, साल 2030 में अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अहमदाबाद को चुना है। यह निर्णय ग्लासगो में सीजीएफ की बैठक में लिया गया। खेल मंत्री डॉ. मांडविया ने इसे ऐतिहासिक बताया और भारत के खेल क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जताई…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड26 Nov 2025, 08:37 PM IST
अहमदाबाद में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030
अहमदाबाद में होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2030

Ahmedabad 2030 Commonwealth Games: भारत के गुजरात प्रांत का अहमदाबाद शहर 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। आज ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ) की आम बैठक में राष्ट्रमंडल के 74 सदस्य देशों ने इन खेलों की मेजबानी के लिए अहमदाबाद के नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

सीजीएफ की ओर जारी अधिकारिक बयान में कहा गया कि ये फैसला इस बात की पुष्टि करता है कि दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश गेम्स के इस ऐतिहासिक संस्करण का आयोजन करेगा, क्योंकि 74 कॉमनवेल्थ सदस्य देशों और क्षेत्रों के डेलीगेट्स ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल असेंबली में भारत की बोली को मंजूरी दे दी है।

बयान के अनुसार कि भारत ने 2030 गेम्स के लिए एक जबरदस्त विजन पेश किया, जो गुजरात के शहर अहमदाबाद में केंद्रित होगा, जो ग्लासगो 2026 द्वारा रखी गई नींव पर बनेगा, जिससे भारत शानदार तरीके से शताब्दी मना सकेगा। 20 साल बाद हर चार साल में होने वाले इन खेलों के होस्ट के तौर पर भारत की वापसी को देखते हुए, इस घोषणा के साथ नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ऐतिहासिक जश्न मनाया गया। खेल मंत्रालय द्वारा यहां एक खास समारोह आयोजित किया। समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के सीनियर प्रतिनिधि, सेक्रेटरी (स्पोर्ट्स), और एमवाईएएस और साई के बड़े अधिकारी शामिल हुए।

भारत तेजी से बढ़ रहा आगे

इस अवसर पर डॉ. मंडाविया ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 2030 में सीडब्लयूसी के 100वें साल का आयोजन सीजीएफ और हम होस्ट के तौर पर दोनों के लिए जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत का खेल क्षेत्र बदल रहा है। बॉक्सिंग वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स जैसे इवेंट्स की मेजबानी करना दिखाता है कि हम सबसे ऊंचे लेवल के इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन की मेजबानी के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें | रेयर अर्थ मैग्नेट मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा, सरकार ने दी मंजूरी

वर्ल्ड पुलिस गेम्स भी होस्ट करने की तैयारी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम 2029 वर्ल्ड पुलिस गेम्स को होस्ट करने की भी तैयारी कर रहे हैं और ये सभी 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए हमारे इंतजामों को आगे बढ़ाएंगे, जिनकी हमें होस्टिंग की उम्मीद है। खेलो भारत नीति और स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट भी भारतीय खेलों में हमारे बदलाव और सुधार को बढ़ावा देंगे। अगले 10 सालों में, भारत टॉप 10 में होगा, और 2047 तक, हम शीर्ष पांच में होंगे। अब मैं सभी एथलीटों से आग्रह करता हूं कि वे देश को गर्व महसूस कराने के लिए तैयार हो जाएगा।

बता दें कि भारत ने 2010 में नई दिल्ली में हुए सीडब्यूजी में 38 स्वर्ण समेत कुल 101 मेडल जीते थे, जिसमें अकेले शूटिंग से 30 मेडल आए थे। 2022 एडिशन में, भारत ने 22 गोल्ड समेत 61 मेडल जीते। बर्मिंघम एडिशन में शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCommonwealth Games 2030: भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, साल 2030 में अहमदाबाद में होगा आयोजन
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCommonwealth Games 2030: भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, साल 2030 में अहमदाबाद में होगा आयोजन