भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त कुल 1,010 एक्टिव कोविड-19 केस हैं। इनमें केरल और महाराष्ट्र सबसे ज्दाया प्रभावित राज्य हैं। हालांकि केसों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है, फिर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।
दिल्ली में 104 एक्टिव केस हैं, और पूरे देश में नए वेरिएंट्स के मामले सामने आ रहे हैं। एशिया के दूसरे देशों जैसे सिंगापुर, चीन, थाईलैंड और हांगकांग में भी मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में जो लोग हर दिन घर से बाहर निकलते हैं, खासकर ऑफिस जाने वाले, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
अगर आप भी घर से बाहर आते- जाते हैं तो जानिए कोरोना से कैसे करें बचाव
कोविड-19 के नए वेरिएंट सामने आते रहते हैं। हाल ही में कोविड का नया स्ट्रेन JN.1 वेरिएंट तेजी से फैलता दिख रहा है। ऐसे में जो लोग हर दिन घर से बाहर निकलते हैं, खासकर ऑफिस जाने वाले, उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
अगर आप भी घर से बाहर आते- जाते हैं तो जानिए कोरोना से बचाव के तरीके-
जब भी संभव हो, लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
अगर आप भीड़ में हैं या बंद जगह पर, तो N-95 मास्क पहनें। मास्क अच्छी तरह फिट होना चाहिए और इस्तेमाल के बाद उसे सही तरीके से रखें या फेंक दें।
अगर आपने अभी तक कोविड वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो डॉक्टर से मिलकर जल्द से जल्द वैक्सीनेशन कराएं। बुजुर्ग या पहले से बीमार लोगों को बूस्टर डोज की भी सलाह दी जा सकती है।
इसके अलावा चेहरा बार-बार न छूएं, हाथ साफ रखें, खांसते-छींकते समय मुंह ढकें, अपनी चीजों को सैनिटाइज करें और सबसे अहम बात अपनी इम्युनिटी का ख्याल रखें और अगर लक्षण दिखें तो सतर्क हो जाएं और डॉक्टर से परामर्श लें।
तो अचानक कोरोना केस क्यों बढ़ रहे हैं?
कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे कारण है नया वेरिएंट, जो Omicron के सब-लाइनएज से जुड़ा है। ICMR और INSACOG के मुताबिक, ये नए वेरिएंट्स ज्यादा गंभीर नहीं हैं, लेकिन इनके फैलने की क्षमता ज्यादा है।
ICMR ने 26 मई को पुष्टि की थी कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले सामने आए हैं, लेकिन जो वेरिएंट्स अभी फैल रहे हैं, उनमें हल्के लक्षण हैं और ये Omicron जैसे ही हैं।
ध्यान रहे कि कोविड अभी गया नहीं है, बस उसकी शक्ल बदल रही है। ऑफिस जाने वालों और ङर से बाहर आने-जाने वालों को थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है ताकि वे खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकें। ऊपर बताए गए टिप्स आपकी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल में थोड़े-से बदलाव लाकर आपको वायरस से बचा सकते हैं।