Valentine’s Day Sale: ₹50 हजार से भी कम में मिल रहा iPhone 17, स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर भी धमाकेदार ऑफर

Valentine's Day Sale: Croma ने 15 फरवरी तक वैलेंटाइन डे सेल का ऐलान किया है। सेल में iPhone 17 समेत कई स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल्स पर बड़ी छूट मिल रही है। EMI और कैशबैक स्कीम भी शामिल हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड8 Feb 2026, 09:59 PM IST
Croma Valentine’s Day Sale: iPhone 17 और ढेरों ऑफर्स
Croma Valentine’s Day Sale: iPhone 17 और ढेरों ऑफर्स(Ayushmann Chawla)

Valentine's Day Sale: वैलेंटाइन्स डे से पहले अगर आप नया स्मार्टफोन या गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। टाटा ग्रुप की रिटेल चेन Croma ने वैलेंटाइन्स डे सेल का ऐलान कर दिया है। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और ऑडियो डिवाइस पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। यह सेल 6 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 15 फरवरी तक देशभर के सभी Croma स्टोर्स और प्लेटफॉर्म्स पर चलेगी।

50 हजार से कम में मिल रहा iPhone 17

इस सेल की सबसे बड़ी चर्चा Apple iPhone 17 को लेकर है। क्रोमा के मुताबिक, कुछ खास ऑफर्स को मिलाकर आईफोन 17 (256GB) की इफेक्टिव कीमत 47,742 तक लाई जा सकती है। यह कीमत एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के साथ लागू होती है। ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं, जिस पर मॉडल और कंडीशन के हिसाब से 23,500 तक की वैल्यू मिल सकती है। इसके अलावा 8,000 का एक्सचेंज बोनस और 2,000 का फ्लैट बैंक कैशबैक भी शामिल है।

HDFC Tata Neu कार्ड वालों को एक्स्ट्रा फायदा

अगर आप HDFC Tata Neu क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10% तक का एडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है। कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और कैशबैक ऑप्शन भी मौजूद हैं, जिससे महंगे गैजेट खरीदना थोड़ा आसान हो जाता है।

और भी शानदार डील्स

आईफोन के अलावा भी इस सेल में दूसरे स्मार्टफोन्स पर अच्छी-खासी छूट दी जा रही है। Redmi Note 15G पर करीब 22% तक की छूट मिल रही है, जबकि OnePlus Nord CE5 लगभग 14% तक सस्ता हो सकता है। यानी मिड-रेंज फोन देखने वालों के लिए भी यह सेल काम की है।

टैबलेट और वियरेबल्स पर भी ऑफर

टैबलेट सेगमेंट में iPad 11th जनरेशन पर करीब 12% की कटौती के बाद कीमत 30,766 तक आ गई है। वहीं वियरेबल्स में Boat और Noise जैसे ब्रांड्स के स्मार्टवॉच पर 80% तक की छूट का दावा किया जा रहा है। एप्पल वॉच SE सीरीज 3 को भी 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

क्रोमा ने बताया कि सभी ऑफर्स स्टॉक, शहर और स्टोर की उपलब्धता पर निर्भर करेंगे। साथ ही बैंक और फाइनेंस पार्टनर्स की शर्तें भी लागू होंगी, इसलिए खरीदारी से पहले डिटेल्स जरूर चेक करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सValentine’s Day Sale: ₹50 हजार से भी कम में मिल रहा iPhone 17, स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर भी धमाकेदार ऑफर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सValentine’s Day Sale: ₹50 हजार से भी कम में मिल रहा iPhone 17, स्मार्टफोन्स और गैजेट्स पर भी धमाकेदार ऑफर