
Anirudha Samyuktha Wedding: चेन्नई सुपर किंग के पूर्व खिलाड़ी अनिरुद्ध श्रीकांत ने एक्ट्रेस संयुक्ता शनमुगनाथन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की ये शादी काफी सीक्रेट तौर पर हुई कि इसमें सिर्फ परिवार के लोग के साथ कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। अब दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं।
संयुक्ता शनमुगनाथन और अनिरुद्ध श्रीकांत की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई। कुछ दिन पहले ही दोनों की सगाई हुई थी और आज दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं। शादी की तस्वीरें खुद अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में संयुक्ता गोल्डन कलर की साड़ी में दिख रही हैं। वहीं अनिरुद्ध भी गोल्ड शेड कलर की शर्ट और धोती में दिख रहे हैं। दोनों का ये पारंपरिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों हर तस्वीर में काफी जच रहे हैं।
संयुक्ता शंमुगनाथन ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और 2007 में मिस चेन्नई बनीं। उन्होंने साउथ फिल्मों और टीवी सीरीज में काम किया, लेकिन असली पहचान बिग बॉस तमिल सीजन 4 से मिली। निजी जिंदगी में भी वो काफी चर्चा मे रही हैं। इसी साल उनका पहले पति कार्तिक शंकर से धोखे के कारण तलाक हुआ था और अब अनिरुद्ध श्रीकांत से शादी कर नई शुरुआत की है। फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अनिरुद्ध और संयुक्ता दोनों की ये दूसरी शादी है, लेकिन दोनों ही तस्वीरों में काफी खुश दिख रहे हैं। अनिरुद्ध श्रीकांत की पहली शादी मॉडल आरती वेंकटेश से हुई थी। दोनों की शादी दो साल तक चली और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं संयुक्ता की भी पहली शादी एंटरप्रेन्योर कार्तिक शंकर से हुई थी। इसी साल शुरुआत में उन दोनों का भी तलाक हो गया।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.