CSK vs PBKS IPL 2026 Score Highlight: 5 विकेट से हार गई चेन्नई सुपर किंग्स, यहां पढ़िए CSK vs PBKS मैच की पूरी रिपोर्ट

CSK vs PBKS Scorecard: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। आज का मैच दोनों ही टीम जीतने के इरादे से उतरी लेकिन एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड3 Apr 2026, 11:30:53 PM IST
CSK बनाम PBKS के मैच का लाइव स्कोर
CSK बनाम PBKS के मैच का लाइव स्कोर

IPL 2026, CSK बनाम PBKS LIVE: आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच धमाकेदार टक्कर हुई। आईपीएल 2026 का ये मैच सीएसके और पंजाब किंग्स के फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाला था। हालांकि इस मैच को पंजाब किंग्स ने पांच विकेट से अपने नाम कर लिया है। अभी तक सीएसके आईपीएल 2026 में अपने जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड

विवरणआंकड़े/परिणाम
कुल मैच खेले गए32
CSK की जीत16
PBKS की जीत16
पिछले सीजन की भिड़ंत2 मैच – दोनों में पंजाब किंग्स विजयी
चेन्नई (चेपॉक स्टेडियम) में मैच9
चेपॉक में CSK की जीत4
चेपॉक में PBKS की जीत5
पिछले 5 मुकाबलेPBKS ने 4 जीते, CSK ने 1 जीता
जीतेंचेन्नई में PBKS ने 4 विकेट से जीत, मुल्लांपुर में 18 रन से जीत

चेन्नई सुपर किंग का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज़ (Batter)रन (R)गेंद (B)चौके (4s)छक्के (6s)स्ट्राइक रेट (SR)आउट होने का तरीका
संजू सैमसन (wk)7710100.00c Prabhsimran Singh b Xavier Bartlett
ऋतुराज गायकवाड़ (c)282220127.27c Nehal Wadhera b Yuzvendra Chahal
आयुष म्हात्रे734365169.77c Yuzvendra Chahal b Vijaykumar Vyshak
शिवम दुबे452751166.67Not Out
कार्तिक शर्मा130033.33lbw b Marco Jansen
सरफराज़ खान321261266.67c Nehal Wadhera b Vijaykumar Vyshak
प्रशांत वीर671085.71Not Out
Extras17(b 1, lb 0, w 15, nb 1, p 0)
कुल स्कोर (Total)209-5 (20 Ov)RR: 10.45
Yet to BatNoor Ahmad, Anshul Kamboj, Matt Henry, Khaleel Ahmed

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
3 Apr 2026, 11:23:59 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स से हार गई सीएसके, नहीं खोल पाई जीत का खाता

आज पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच मुकाबला चल रहा था, जिसे पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया है। पंजाब ने ये मैच 5 विकेट से जीत लिया है।

3 Apr 2026, 11:14:24 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब का लाइव स्कोर- PBKS 186-5(17.1)

3 Apr 2026, 11:00:21 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: 15 ओवर में कितना पहुंचा पंजाब किंग्स का स्कोर

पंजाब किंग्स ने 15 ओवर के खेल के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। टीम फिलहाल 10.87 के शानदार रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है, जिससे एक विशाल स्कोर की नींव मजबूत होती दिख रही है।

3 Apr 2026, 10:53:25 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: सीएसके ने गिराया पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट, जानिए स्कोरकार्ड

पारी के 12वें ओवर में पंजाब किंग्स को तीसरा झटका कूपर कोनोली के रूप में लगा, जो 22 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंशुल कंबोज की गेंद पर मैट हेनरी ने उनका शानदार कैच लपका, जिसके साथ ही 11.5 ओवर में टीम का स्कोर 127/3 हो गया।

3 Apr 2026, 10:44:08 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: सीएसके के आगे मजबूती से खेल रही पंजाब, जानिए कितना पहुंचा स्कोर

पंजाब किंग्स ने 11.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं और फिलहाल टीम 10.7 के मजबूत रन रेट से खेल रही है। जीत के लिए अब 10.24 के प्रति ओवर औसत की दरकार है, जिससे मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है।

3 Apr 2026, 10:42:29 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स को लगा दूसरा झटका, जानिए कौन हुआ आउट

पंजाब किंग्स को दूसरा बड़ा झटका सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरान सिंह के रूप में लगा, जो बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। प्रभसिमरान ने 34 गेंदों में 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन पारी के 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन चुराने के प्रयास में वह गच्चा खा गए। सरफराज खान और रुतुराज गायकवाड़ की शानदार फील्डिंग और सटीक थ्रो ने उन्हें क्रीज से बाहर ही धर दबोचा।

3 Apr 2026, 10:20:50 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स का लाइव स्कोर- PBKS 76-1(6.5)

3 Apr 2026, 10:19:53 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका, जानिए कौन हुआ आउट

पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य ने मैदान पर आते ही चौकों-छक्कों की बरसात कर दी, लेकिन उनकी इस विस्फोटक पारी पर मैट हेनरी ने ब्रेक लगा दिया। प्रियांश ने मात्र 11 गेंदों में 39 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

3 Apr 2026, 09:31:33 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब के लिए सीएसके ने रखा 210 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम की शुरुआत ही खराब रही। टीम का मिडिल ऑडर तो ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। टीम गिरते-गिराते 209 रन ही बना पाई है।

3 Apr 2026, 09:25:35 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाख ने कस दी सीएसके के बल्लेबाजों की लगाम

पंजाब किंग्स के गेंदबाज विजयकुमार वैशाख ने अपनी गेंदबाजी से चेन्नई के बल्लेबाजों पर लगाम कसने की कोशिश की है। उन्होंने अब तक 4 ओवरों में 38 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए हैं और 9.50 की इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी की है।

3 Apr 2026, 09:23:09 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव स्कोर- CSK 196-5(18.5)

3 Apr 2026, 09:10:40 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, सीएसके का 5वां विकेट गिरा

सरफराज खान शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12 गेंदों में 32 रन बनाए। उनकी पारी में ताबड़तोड़ शॉट्स देखने को मिले, लेकिन वो नेहल वढेरा के हाथों कैच आउट हो गए।

3 Apr 2026, 08:54:51 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई सीएसके, जानिए कितना पहुंचा स्कोर

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने पारी के 14.3 ओवर तक 4 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। टीम फिलहाल 9.59 के शानदार रन रेट से आगे बढ़ रही है, जिससे अंतिम ओवरों में एक बड़े फिनिश की उम्मीद बनी हुई है।

3 Apr 2026, 08:52:06 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा चौथा झटका, जानिए कितना पहुंचा टीम का स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं क्योंकि टीम ने अपना चौथा विकेट कार्तिक शर्मा के रूप में गंवा दिया है। कार्तिक अपनी पारी में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और मात्र 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर मार्को यानसन की गेंद का शिकार बने।

3 Apr 2026, 08:40:39 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने दिया सीएसके को दिया तीसरा झटका, जानिए कौन हुआ आउट

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा सितारे आयुष म्हात्रे की बेहतरीन पारी का अंत आखिरकार विजयकुमार वैशाख ने किया। पारी के 13वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद हवा में ऊँची गई और युजवेंद्र चहल ने कोई गलती न करते हुए कैच लपका। उनके आउट होने के समय चेन्नई का स्कोर 12.3 ओवर में 123 रन पर 3 विकेट था।

3 Apr 2026, 08:36:39 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब सीएसके को नई साझेदार की जरूरत

गायकवाड़ के पवेलियन लौटने के बाद अब पंजाब किंग्स की टीम मैच में वापसी करने की कोशिश करेगी, जबकि चेन्नई को अब एक नई साझेदारी की जरूरत है।

3 Apr 2026, 08:34:06 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: अर्धशतक लगाने से चूक गए ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा बड़ा झटका कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा, जो अर्धशतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे। गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रनों की सधी हुई पारी खेली, लेकिन पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर युजवेंद्र चहल की फिरकी में फंस गए। उन्होंने एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे नेहल वढेरा के हाथों में जा समाई।

3 Apr 2026, 08:30:15 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मजबूती से डटे हुए हैं और एक जिम्मेदार पारी खेल रहे हैं। उन्होंने 21 गेंदों में 28 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 चौके शामिल हैं और उनका स्ट्राइक रेट 133.33 का है। गायकवाड़ एक छोर संभाले हुए हैं, जिससे सीएसके की पारी को स्थिरता मिल रही है और वह बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं।

3 Apr 2026, 08:28:28 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स का लाइव स्कोर 110-1(11)

3 Apr 2026, 08:26:16 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: CSK ने पूरे किए 101 रन, जानिए कितने गिरे विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन पूरे कर लिए हैं। टीम 10.1 के बेहतरीन रन रेट से खेल रही है, जिससे पंजाब किंग्स के खिलाफ एक विशाल स्कोर की नींव मजबूत होती दिख रही है।

3 Apr 2026, 08:13:47 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: तेजी से आगे बढ़ रही सीएसके की पारी, जानिए लाइव स्कोर

चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी तेजी से आगे बढ़ रही है, जहां टीम ने 7.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर सीएसके 9.7 के शानदार रन रेट के साथ पंजाब किंग्स पर दबाव बनाए हुए है।

3 Apr 2026, 07:54:53 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पहले विकेट के बाद खुद को संभाल रही सीएसके, जानिए लाइव स्कोर

चेपॉक के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आक्रामक रही। 3.5 ओवर के खेल के बाद टीम का स्कोर 39/1 है, जहां चेन्नई 10.17 के शानदार रन रेट से रन बना रही है।

3 Apr 2026, 07:43:58 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: सीएसके के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन हुए आउट

सीएसके की शुरुआत खराब रही क्योंकि सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सस्ते में पवेलियन लौट गए। सैमसन ने मात्र 7 गेंदों पर 7 रन बनाए और अपनी पारी को लंबी नहीं खींच पाए।

3 Apr 2026, 07:37:46 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: क्रीज पर आए ऋतुराज और संजू सैमसन, जानिए सीएसके का लाइव स्कोर

पहले ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 5 रन है। वर्तमान में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 1 रन और संजू सैमसन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम की वर्तमान रन रेट (CRR) 5.00 प्रति ओवर है।

3 Apr 2026, 07:24:28 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर को दिया डेब्यू का मौका

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में आज एक बड़ा बदलाव किया गया है। आज प्रशांत वीर को मैच में खेलने का मौका मिला है। आज प्रशांत वीर अपना डेब्यू कर रहे हैं, उन्हें मैथ्यू शॉर्ट की जगह टीम में शामिल किया गया है।

3 Apr 2026, 07:18:34 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर क्यों किया गेंदबाजी का फैसला? जानिए यहां

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए कहा कि पिच और घरेलू मैदान पर चेन्नई के पहले मैच को देखते हुए वे विकेट के मिजाज को समझना चाहते हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि वे पिछले प्रदर्शन और टीम के युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास से काफी उत्साहित हैं। चेन्नई के खिलाफ पिछले अच्छे रिकॉर्ड का सम्मान करते हुए श्रेयस ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और वे उसी पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरे हैं।

3 Apr 2026, 07:16:24 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: सीएसके और पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।

3 Apr 2026, 07:07:47 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

चेपॉक के मैदान पर पंजाब किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है और मेजबान चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों के सामने कितना बड़ा लक्ष्य खड़ा कर पाते हैं।

3 Apr 2026, 07:00:54 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब या सीएसके कौन जीत सकता है आज का मैच? जानिए यहां

सीएसके और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले से पहले दोनों टीम का हाल जाना जाए, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले सात में से छह मैच जीते हैं। हालांकि आज का मैच पंजाब के लिए आसान नहीं होने वाला है।

3 Apr 2026, 06:57:16 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: कुछ देर में होने जा रहा है CSK बनाम PBKS के मैच का टॉस

CSK बनाम PBKS का मैच कुछ देर में शुरू होगा। हालांकि मैच से पहले चंद मिनटों में दोनों टीम के बीच टॉस होने जा रहा है।

3 Apr 2026, 06:52:09 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: क्या आज IPL का मैच खेलेंगे धोनी?

सीएसके के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अभी अपनी चोट से उभर रहे हैं। इसलिए आज भी वो मैच नहीं खेल पाएंगे। आज वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में रहने सकते हैं।

3 Apr 2026, 06:50:42 PM IST

CSK vs PBKS Live Score: सीएसके और पंजाब की संभावित प्लेइंग-11

सीएसके: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान/प्रशांत वीर।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल/यश ठाकुर।

3 Apr 2026, 06:48:35 PM IST

CSK बनाम PBKS LIVE: आज शाम 7 बजे दोनों टीम में टॉस होगा। उसके बाद ही फैसला होगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

View full Image
3 Apr 2026, 06:43:20 PM IST

CSK बनाम PBKS LIVE: किसके लिए मददगार है चेन्नई के चेपॉक की पिच?

चेन्नई के चेपॉक (MA Chidambaram Stadium) हमेशा से स्पिनरों के लिए मददगार साबित रही है। ऐसे में आज भी स्पिनरों को काफी मदद मिलने वाली है। हालांकि,पिछले कुछ सालों में चेन्नई की पिच और यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग में तब्दील होती जा रही है। यहां बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉर्ट्स भी मारते हैं।

3 Apr 2026, 06:40:48 PM IST

CSK बनाम PBKS LIVE: ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन पर आज फैंस की नजर

दोनों टीमें अलग-अलग तरह की फॉर्म और व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं, इसलिए पंजाब किंग्स अपने फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर रहेगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स अपने सीनियर खिलाड़ियों जिनमें ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन शामिल हैं से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी, ताकि वे अपने घरेलू मैदान पर टीम की स्थिति को मजबूत कर सकें।

3 Apr 2026, 06:34:19 PM IST

CSK vs PBKS scorecard: कितने बजे स्टार्ट होगा सीएसके बनाम पंजाब किंग्स का मैच?

आज पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच आज दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। आज का ये मैच शाम को 7: 30 बजे शुरू होगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सCSK vs PBKS IPL 2026 Score Highlight: 5 विकेट से हार गई चेन्नई सुपर किंग्स, यहां पढ़िए CSK vs PBKS मैच की पूरी रिपोर्ट
More
होमट्रेंड्सCSK vs PBKS IPL 2026 Score Highlight: 5 विकेट से हार गई चेन्नई सुपर किंग्स, यहां पढ़िए CSK vs PBKS मैच की पूरी रिपोर्ट