CUET PG 2026: अलर्ट! CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानिए कब है लास्ट डेट

CUET PG 2026 Registration Link: पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए CUET PG 2026 की अंतिम आवेदन तिथि 14 जनवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करना होगा, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड10 Jan 2026, 02:19 PM IST
CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका
CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका

CUET PG 2026 Registration Process: अगर आप भी पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो CUET PG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख पास आ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) PG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2026 रखी है। अगर आप पीजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो 14 जनवरी तक CUET PG 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।उसके बाद किसी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैसे करना है CUET PG 2026 के लिए आवेदन?

  • सबसे पहले आवेदनकर्ता को UET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्टेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन करके फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
  • उसके बाद अपना फोटो और साइन स्कैन करके लगाना होगा।
  • सारी डिटेल भरने के बाद फीस जमा करनी होगी।
  • फीस भरने के बाद सबमिट का बटन दबाना होगा। ऐसे करने से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • भविष्य के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

कब होगी परीक्षा?

CUET PG 2026 की ये परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की है। इसे शिक्षा मंत्रालय के तहत NTA आयोजित करता है। इसके जरिए देश के केंद्रीय यूनिवर्सिटी और कई अन्य संस्थानों में PG कोर्सेज में एंट्री मिलेगी। एग्जाम की बात करें, तो परीक्षा मार्च 2026 में होगी।

CUET PG 2026 का पूरा शेड्यूल

परीक्षा का शेड्यूलतारीख/समय
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना14 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक
फीस जमा करने की अंतिम तिथि (UPI/क्रेडिट/डेबिट कार्ड से)14 जनवरी 2026 तक शाम 11:50 बजे तक
सुधार विंडो (UPI/नेट बैंकिंग के माध्यम से)18 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक
सिटी एग्जाम सेंटर की घोषणाफरवरी 2026 में (बाद में घोषित)
एडमिट कार्ड NTA वेबसाइट सेमार्च 2026 में (बाद में घोषित)
डिस्प्ले ऑफ रिकॉर्डेड शिफ्ट्स और उत्तर कुंजीवेबसाइट पर बाद में घोषित
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.nta.ac.in/CUETPG और https://exams.nta.ac.in/CUETPG

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCUET PG 2026: अलर्ट! CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानिए कब है लास्ट डेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCUET PG 2026: अलर्ट! CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, जानिए कब है लास्ट डेट