Aaj ka mausam: दक्षिण में तूफानी बारिश, उत्तर में ठंड का हमला! चेन्नई से लेकर दिल्ली तक जानें आज मौसम का हाल

Weather updates today: देश में मौसम दो तरह का रंग दिखा रहा है। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और कोहरे से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण में चक्रवाती तूफान दितवाह के चलते जोरदार बारिश हो रही है। IMD ने दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनियां जारी की हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड29 Nov 2025, 06:54 AM IST
आज देशभर में कैसा है मौसम का मिजाज (सांकेतिक तस्वीर)
आज देशभर में कैसा है मौसम का मिजाज (सांकेतिक तस्वीर)

Aaj ka mausam: देश में मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ ज्यादा ही बदल गया है। जहां एक ओर उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने माहौल जमा दिया है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में बारिश और चक्रवाती तूफान का कहर एक के बाद एक चेतावनियां लेकर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) लगातार अपडेट दे रहा है ताकि लोग पहले से सतर्क रह सकें।

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी

दिल्ली में ठंड और हवा की क्वालिटी दोनों ही लोगों को परेशान कर रही हैं। शुक्रवार को राजधानी के 10 इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया, जो सीधे गंभीर श्रेणी में आता है। रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और सुबह हल्का कोहरा भी छा रहा है। सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक आज सुबह 7:30 बजे विजिबिलिटी 500 मीटर तक गिर गई थी।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का साया

IMD के अनुसार 29 और 30 नवंबर को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम सूखा रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का-फुल्का कोहरा छा सकता है। 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में अभी ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी, पर बारिश की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही।

तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में तूफ़ान का अलर्ट

दक्षिण भारत इस समय चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ की मार झेल रहा है। यह तूफान श्रीलंका के तटीय क्षेत्र के पास और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। IMD के अनुसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 28–30 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की सम्भावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 29 नवंबर–1 दिसंबर तक तेज बारिश होगी। हवा की रफ्तार बढ़ने और समुद्र में उथल-पुथल की संभावना, तटीय इलाकों में एहतियात की सलाह दी गई है।

कहां बढ़ेगा तापमान, कहां घटेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले 48 घंटे तापमान में बड़ा बदलाव नहीं, उसके बाद 2–4°C की गिरावट हो सकती है। मध्य भारत में पहले 2 दिन स्थिर, फिर तापमान में 2–3°C की बढ़त देखने को मिलेगी। पूर्वी भारत में अगले 4 दिन स्थिर, फिर 2–3°C की गिरावट हो सकती है। महारा्ष्ट्र में अगले 3 दिन 2–3°C बढ़ोतरी होगी। गुजरात में 48 घंटे बाद तापमान में 3–4°C बढ़त हो सकती है। पूर्वोत्तर में 5 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

धुंध और शीतलहर का अलर्ट!

IMD ने कई राज्यों में धुंध और शीतलहर की चेतावनी दी है। हिमाचल, दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा छाया रा सकता है। 3–5 दिसंबर के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर की संभावना जताई गई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: दक्षिण में तूफानी बारिश, उत्तर में ठंड का हमला! चेन्नई से लेकर दिल्ली तक जानें आज मौसम का हाल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: दक्षिण में तूफानी बारिश, उत्तर में ठंड का हमला! चेन्नई से लेकर दिल्ली तक जानें आज मौसम का हाल