Cyclone Ditwah Update: बंगाल की खाड़ी से उठे ‘दितवा’ तूफान ने बढ़ाई चिंता, इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स कैंसिल

चक्रवाती तूफान दितवा चेन्नई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अनुमान लगाया है। राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों को तैनात किया गया है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड28 Nov 2025, 10:19 PM IST
 ‘दितवा’ तूफान ने बढ़ाई चिंता
‘दितवा’ तूफान ने बढ़ाई चिंता

Cyclone Ditwah News: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'दितवा' ने शुक्रवार को चेन्नई तट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने इस तूफान के कारण तमिलनाडु में अगले तीन दिनों के लिए बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

तूफान को देखते हुए राज्य सरकार ने कई ज़िला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग ने कई ज़िलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दितवा के कारण अत्यधिक से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताने के कारण, राज्य सरकार ने बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात कर दिया है। एनडीआरएफ की टीमों ने संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए रबड़ की नावें, पेड़ काटने वाली मशीनों सहित सभी आवश्यक उपकरण अपने साथ रखे हैं।

बुनियादी सुविधाओं का किया गया इंतजाम

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ज़िलाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और उन्हें निचले इलाकों तथा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों के लोगों को ठहराने के लिए राहत केंद्र तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इन केंद्रों में पीने का पानी, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

चक्रवात का फ्लाइट्स पर असर

एयरलाइनरूट/फ्लाइट विवरणनिर्धारित समयवास्तविक स्थिति/असर
इंडिगोकोलंबो → चेन्नईसुबह 4:30 बजे2 घंटे लेट (6:30 बजे लैंड)
इंडिगोकोलंबो → चेन्नईसुबह 10:30 बजे5 घंटे लेट (दोपहर 3:30 बजे लैंड)
श्रीलंकाई एयरलाइंसकोलंबो → चेन्नईरात 8:40 बजे1 घंटे लेट (9:40 बजे लैंड)
इंडिगोचेन्नई → कोलंबोसुबह 11:54 बजेकोयंबटूर डायवर्ट, 2 घंटे बाद कोलंबो लौटी
एयर इंडियाअलग-अलग शहर → श्रीलंका3 फ्लाइट्स रद्द
इंडिगोचेन्नई → जाफनाफ्लाइट्स रद्द

चक्रवात कब पहुंचेगा तमिलनाडु?

मौसम विभाग ने ताजा जानकारी में बताया कि चक्रवाती तूफान 'दितवा' तटीय श्रीलंका और सटे हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह पिछले छह घंटों के दौरान सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह तूफान पुडुचेरी से 440 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 540 किलोमीटर दक्षिण में है। इसके श्रीलंका तट और सटे हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और सटे हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

इसके कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी पर अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेंटीमीटर से अधिक) होने की संभावना है। इसके बाद, एक दिसंबर को वर्षा के धीरे-धीरे कम होकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। एक दिसंबर की सुबह तक हवा की रफ्तार 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की संभावना है। समुद्र की स्थितियाँ खराब से बहुत खराब रहेंगी, और एक दिसंबर की सुबह से सुधार होने की संभावना है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCyclone Ditwah Update: बंगाल की खाड़ी से उठे ‘दितवा’ तूफान ने बढ़ाई चिंता, इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स कैंसिल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCyclone Ditwah Update: बंगाल की खाड़ी से उठे ‘दितवा’ तूफान ने बढ़ाई चिंता, इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स कैंसिल