Cyclone in Tamil Nadu: तमिलनाडु में साइक्लोन का खतरा, बारिश का रेड अलर्ट जारी, चेन्नई में स्कूल बंद

Cyclone in Tamil Nadu: देश के दक्षिण राज्य पिछले 2 दिनों से भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। तमिलनाडु में आज बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी है। राज्य के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और डेल्टा जिलों में मंगलवार से बारिश जारी है। चेन्नई के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड22 Oct 2025, 03:52 PM IST
Cyclone in Tamil Nadu: तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है।
Cyclone in Tamil Nadu: तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। (Livemint)

Cyclone in Tamil Nadu: तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के कई शहरों में जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित हुआ है। चेन्नई में स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का ये सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रह सकता है। इधर मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान आ सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। जिसके चलते राज्य सरकार बचाव और राहत योजनाओं की तैयारी में जुट गई है.।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तुरंत एहतियाती उपायों की समीक्षा की। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के चार जिलों—चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई में 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक यानी अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-यूपी में धुंध, बिहार में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए पहाड़ों का वेदर अपडेट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवल्लूर, तंजावुर, पुदुकोट्टई और रामनाथपुरम शामिल हैं। पड़ोसी पुडुचेरी में आज (22 अक्तूबर 2025) शैक्षणिक संस्थआन बंद करने का ऐलान किया गया है।

मछुआरों को तटीय इलाकों में नहीं जाने की सलाह

बारिश के बीच चेन्नई के मरीना बीच से तेज समुद्री लहरें हवाएं तट से टकरा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिन तूफान की आशंका बनी रहेगी। प्रशासन ने मछुआरों और तटीय इलाकों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में भी बारिश जारी है। पुडुचेरी और कराईकल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में प्रशासन अलर्ट पर है। स्कूल में छट्टी कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें | राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के बाद धंसा हेलीपैड

लगातार बारिश से बिगड़े हालात

बताया जा रहा है तमिलनाडु में हो रही लगातार बारिश के कारण तालाबों में पानी का स्तर बढ़ गया। चेन्नई में रात भर हुई बारिश की वजह से पेड़ों की टहनियां गिर गईं। तमिलनाडु में मेट्टूर डैम में पानी अपनी क्षमता से अधिक भर गया है। चेन्नई में रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश के अलावा, तटीय जिलों में भी भारी बारिश हो रही है।

अगले सात दिनों तक बारिश का अनुमान

IMD ने 19 अक्टूबर की मौसम रिपोर्ट में अगले सात दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया था। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें | Bhai Dooj 2025: भाई नहीं है तो कैसे मनाएं भाई दूज? यहां जानिए अन्य तरीके

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के इरोड, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, डिंडीगुल, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, शिवगंगा, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, कराईकल, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर और नागपट्टिनम में 64 से 111 मिमी तक बारिश होने की आशंका जताई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCyclone in Tamil Nadu: तमिलनाडु में साइक्लोन का खतरा, बारिश का रेड अलर्ट जारी, चेन्नई में स्कूल बंद
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सCyclone in Tamil Nadu: तमिलनाडु में साइक्लोन का खतरा, बारिश का रेड अलर्ट जारी, चेन्नई में स्कूल बंद