DA Hike 2026: अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं और अपनी सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को खुशखबरी मिल सकती है। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में 2% की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
लेबर ब्यूरो द्वारा दिसंबर 2025 का AICPI-IW (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स – इंडस्ट्रियल वर्कर्स) डेटा जारी होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 से डीए 58% से बढ़कर 60% हो सकता है। हालांकि अंतिम घोषणा सरकार मार्च में करेगी।
2% डीए हाइक का असर
अगर आपकी बेसिक सैलरी 20 हजार रुपये है या फिर 1 लाख रुपये है। अगर 2 प्रतिशत डीए बढ़ता है, तो आपकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। इस टेबल से समझिए
पेंशनर्स के लिए भी राहत की खबर है। डीए के साथ-साथ डीआर में भी 2% की बढ़ोतरी होगी। इसका मतलब है कि पेंशनर्स को भी महंगाई के असर से बचाने के लिए अतिरिक्त राशि मिलेगी। होली से पहले अगर सरकार डीए और डीआर में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा करती है, तो ये लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए तोहफे से कम नहीं होगा।
साल में कितनी बार बढ़ता है DA?
डीए महंगाई के असर को संतुलित करने के लिए दिया जाता है। सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में डीए बढ़ाने की घोषणा करती है। ये बेसिक पे पर लागू होता है और हर बार बढ़ोतरी से कर्मचारियों की कुल सैलरी में इजाफा होता है।