घर खरीदने का सुनहरा मौका!, DDA फ्लैट्स पर 25% छूट, आवेदन कल से शुरू

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DDA कर्मयोगी आवास योजना की घोषणा की है। नरेला के पॉकेट-9 में 1,168 रेडी-टू-मूव फ्लैट 25% छूट के साथ उपलब्ध होंगे। रजिस्ट्रेशन 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और आवंटन फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व के आधार पर किया जाएगा। 

Rishabh Shukla
अपडेटेड18 Dec 2025, 02:55 PM IST
डीडीए की कर्मयोगी आवास योजना में बने फ्लैट
डीडीए की कर्मयोगी आवास योजना में बने फ्लैट

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने DDA कर्मयोगी आवास योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, पेंशनभोगी, सार्वजनिक उपक्रमों, अस्पतालों, निगमों और अन्य संबद्ध संस्थानों में कार्यरत लोग आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस योजना में दिल्ली या अन्य स्थानों पर पहले से संपत्ति होने की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है।

नरेला पॉकेट-9 में 1,168 फ्लैट

DDA की इस आवासीय योजना के तहत नरेला के पॉकेट-9 के सेक्टर A1 से A4 में कुल 1,168 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। ये फ्लैट UER-II और जीटी करनाल रोड के पास स्थित हैं, जहां प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन भी नजदीक है। परियोजना में पार्किंग, कम्युनिटी सेंटर, पार्क और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की सुविधाएं दी गई हैं। सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड हैं और इनमें बड़े बालकनी स्पेस उपलब्ध हैं।

फ्लैट साइज, कीमत और बुकिंग अमाउंट की जानकारी

DDA के अनुसार 3BHK फ्लैट का प्लिंथ एरिया 163.76 से 183.36 वर्ग मीटर के बीच है। 1BHK फ्लैट की कीमत 34.03 लाख से शुरू होती है, जबकि 3BHK की कीमत 1.27 करोड़ तक जाती है। बुकिंग अमाउंट 1BHK के लिए 50,000 रुपए, 2BHK के लिए 4 लाख रुपए और 3BHK के लिए 10 लाख रुपए तय किया गया है, जिसे अंतिम कीमत में समायोजित किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन और आवंटन प्रक्रिया, जानिए पूरा तरीका

रजिस्ट्रेशन 19 दिसंबर 2025 से DDA की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर शुरू होगा। आवेदन के लिए PAN और बैंक डिटेल देना अनिवार्य है। 2,500 रुपए की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। फ्लैट की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक चलेगी। आवंटन पूरी तरह फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व के आधार पर किया जाएगा और एक से अधिक फ्लैट बुक करने की भी अनुमति होगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सघर खरीदने का सुनहरा मौका!, DDA फ्लैट्स पर 25% छूट, आवेदन कल से शुरू
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सघर खरीदने का सुनहरा मौका!, DDA फ्लैट्स पर 25% छूट, आवेदन कल से शुरू
OPEN IN APP