Deepfake Video Alert: क्या आपकी डीपफेक Video हुई लीक? AI ने बताया अब क्या करें, जानिए बचाव के टिप्स

डीपफेक के बढ़ते खतरों के चलते, यूजर्स को असली और नकली वीडियो में फर्क करना मुश्किल हो रहा है। साइबर ठग इसका फायदा उठा रहे हैं। डिजिटल सुरक्षा अपनाना जरूरी है, विशेषकर संदेहास्पद सामग्री पर भरोसा न करें…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड23 Dec 2025, 09:33 PM IST
डीपफेक वीडियो को कैसे पहचाने
डीपफेक वीडियो को कैसे पहचाने

Deepfake Video Alert: डीपफेक के बढ़ते खतरों के बीच आम यूजर्स को समझ नहीं आ पा रहा है कि कौन‑सा वीडियो असली है और कौन‑सा नकली, और इसी कन्फ्यूजन का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। फर्जी AI‑जनरेटेड वीडियो और ऑडियो के ज़रिये न केवल लोगों की छवि खराब की जा रही है, बल्कि लाखों रुपये तक की ठगी के मामले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में जरूरत है कि हर यूजर बुनियादी डिजिटल सेफ्टी अपनाए, ताकि वह खुद डीपफेक का शिकार बनने से बच सके।

वीडियो या तस्वीर पर तुरंत न करें भरोसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी तस्वीर और वीडियो पर तुरंत भरोसा न करें। खासकर जब उसमें पैसे, राजनीति, सेक्स या विवादित बयान की बात हो। इसके अलावा वीडियो में सबसे पहले होंठों की मूवमेंट पर ध्यान देना चाहिए और चेहरे के हावभाव, त्वचा की रंगत, आंखों की नेचुरल ब्लिंकिंग, बैकग्राउंड लाइट पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि डीपफेक में अक्सर इनमें हल्की गड़बड़ होती है।

​कैसे करें वीडियो की जांच?

इसके अलावा वीडियो पर संदेह होने पर रिवर्स इमेज सर्च (Google Images वगैरह) से फ्रेम या फोटो की जांच करें कि वो फोटो पहले कहीं और तो नहीं इस्तेमाल हुई। इसके अलावा फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट्स और डीपफेक डिटेक्शन टूल्स/वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें, कई AI-आधारित टूल वीडियो/ऑडियो की क्वालिटी, मेटाडेटा और पैटर्न देखकर डीपफेक पकड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा एक से ज्यादा टूल से जांच करना बेहतर है, ताकि एक टूल की गलती को दूसरा कवर कर सके।

कैसे खुद को बचाएं

  • सोशल मीडिया पर पर्सनल फोटो/वीडियो पब्लिक न रखें
  • प्रोफाइल को प्राइवेट रखें और अनजान लोगों को फॉलो/फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर न करें।
  • अपने अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन रखें
  • फोन–लैपटॉप को अपडेटेड रखें, संदिग्ध लिंक, ऐप या वेबसाइट पर क्लिक करने से बचें।
  • किसी भी लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें
  • किसी भी फाइनेंशियल ऑफर, गिवअवे, इन्वेस्टमेंट टिप या जॉब ऑफर को केवल वीडियो देखकर सच मत मानें

अगर डीपफेक का शिकार हो जाएं तो करें?

  • सबसे पहले वीडियो/लिंक के स्क्रीनशॉट, URL, डेट–टाइम आदि सेव कर लें और प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट करें।
  • साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
  • भारत में डीपफेक पर कड़ी कार्रवाई की दिशा में नियम और डिजिटल कानून लगातार मजबूत किए जा रहे हैं।
  • यदि कंटेंट अश्लील या बदनाम करने वाला हो, तो परिवार या विश्वसनीय लोगों से बात छुपाने के बजाय कानूनी मदद लें। चुप रहना अक्सर अपराधियों को और हिम्मत देता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDeepfake Video Alert: क्या आपकी डीपफेक Video हुई लीक? AI ने बताया अब क्या करें, जानिए बचाव के टिप्स
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDeepfake Video Alert: क्या आपकी डीपफेक Video हुई लीक? AI ने बताया अब क्या करें, जानिए बचाव के टिप्स