Deepinder Goyal Resignation: इटर्नल के CEO दीपिंदर ने दिया इस्तीफा, इनको मिली जिम्मेदारी

Deepinder Goyal Resignation: फूड डिलीवरी ऐप इटर्नल कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड21 Jan 2026, 05:53 PM IST
Deepinder Goyal
Deepinder Goyal

Deepinder Goyal Resignation: जोमैटो और ब्लिंकिट को चलाने वाली कंपनी इटर्नल ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने दीपिंदर गोयल को मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनका इस्तीफा अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होगा।

इन्हें बनाया गया जोमैटो का नया CEO

बोर्ड ने उन्हें पांच साल के कार्यकाल के लिए बोर्ड में वाइस प्रेसिंडेट और डायरेक्टर के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। हालांकि, शेयरधारकों की मंजूरी के बाद प्रभावी होगा। कंपनी की तरफ से दी गई एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बोर्ड ने ब्लिंकिट के मौजूदा सीईओ अलबिंदर सिंह ढींडसा को एक फरवरी से 'इटर्नल' का नया CEO नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें | Tata AIA की नई स्कीम में 12 साल की पॉलिसी पर सिर्फ 6 साल का निवेश

शेयरधारकों को पत्र लिख कही ये बात

दीपिंदर गोयल ने शेयरहोल्डर्स को लिखे एक पत्र में कहा है कि अब उन्हें कुछ नई जोखिम भरे और प्रयोग वाले विचारों की ओर काफी आकर्षण महसूस हो रहा है। उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ समय से मैं ऐसे नए विचारों की तरफ खिंच रहा हूं, जिनमें काफी ज्यादा रिस्क और एक्सपेरिमेंटेशन शामिल है। ये वो विचार हैं, जो एक पब्लिक कंपनी जैसे Eternal के अंदर बेहतर तरीके से नहीं निभाए जा सकते।'

उन्होंने आगे कहा, अगर ये विचार इटर्नल की मौजूदा स्ट्रैटजी में फिट होते, तो मैं इन्हें कंपनी के अंदर ही आगे बढ़ाता। लेकिन ये फिट नहीं होते। इसलिए इटर्नल को अपनी मौजूदा बिजनेस लाइन में फोकस्ड और अनुशासित रहना चाहिए, और उसी से जुड़े नए विकास क्षेत्र पर काम करना चाहिए।' ग्रुप CEO के तौर पर अब अल्बी ही डेली एक्जीक्यूशन, ऑपरेटिंग प्राथमिकताएं और बिजनेस के बड़े फैसले संभालेंगे।'

यह भी पढ़ें | भारत में तेजी से बढ़ रहा Crypto का ट्रेंड, निवेश से पहले जरूर जान लें ये 5 नियम

Eternal Q3 Results 2026

बता दें कि इटर्नल ने आज मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे भी घोषित किए। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान उसका नेट प्रॉफिट 72.88% के शानदार उछाल के साथ 102 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में 59 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। इसके साथ ही रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए इटर्नल का ऑपरेशन से रेवेन्यू 16,315 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 5,405 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 16,493 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 5,533 करोड़ रुपये था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDeepinder Goyal Resignation: इटर्नल के CEO दीपिंदर ने दिया इस्तीफा, इनको मिली जिम्मेदारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDeepinder Goyal Resignation: इटर्नल के CEO दीपिंदर ने दिया इस्तीफा, इनको मिली जिम्मेदारी