
Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का इंतकाम लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आंतकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया। इन ठिकानों में जैश-ए- मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयाब और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी छिपे हुए थे। भारत ने एक निश्चित लक्ष्य के साथ इन ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया। पाकिस्तान पर हुई इस एयर स्ट्राइक को लेकर कुछ देर में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मीडिया को ब्रीफ किया।
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि ऑपरेशन रात एक बजकर पांच मिनट से एक बजकर 30 मिनट के बीच हुआ और यह पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के लिए किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से आतंकवादियों का निर्माण हो रहा है और इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 टारगेट पहचाने गए थे, जिन्हें तबाह कर दिया गया। लॉन्चपैड और ट्रेनिंग सेंटर्स को टारगेट किया गया।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि साजिद मीर को पाकिस्तान ने मृत घोषित किया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण उसे सामने लाना पड़ा।विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि टीआरएफ के दावे और लश्कर के सोशल मीडिया पोस्ट से पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के होने की पुष्टि हुई है।
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना, वायुसेना और MEA की प्रेस ब्रीफिंग शुरू
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मीडिया को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में ब्रीफ करेंगे।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठकर उन्हें जानकारी दे रहे हैं।
कुछ देर में शुरू होगी मीडिया ब्रीफिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10.30 बजे होने वाले ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग से पहले अपने आवास से रवाना हुए
पाकिस्तान और पीओके में हुए आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। Operation Sindoor पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या का भारत का जवाब है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।'
आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को उड़ाने के बाद रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया है। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया है। यहीं से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की जाती है। मंत्रालय ने आगे कहा कि हमारी कार्रवाई केंद्रित, नियंत्रित और गैर-बढ़ावा देने वाली है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों को चुनने और उन्हें पूरा करने के तरीके में काफी संयम दिखाया है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.