Delhi Grap-4 Restrictions: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, ग्रैप‑4 के सख्त नियम लागू, जानिए क्या खुला, क्या बंद

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। शहर में आज शाम को 6 बजे 441 हो गया था…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड13 Dec 2025, 07:53 PM IST
दिल्ली में ग्रैप-4 लागू
दिल्ली में ग्रैप-4 लागू

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार शाम 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 441 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। हालात इतने बिगड़ गए कि सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण लागू कर दिया है।

ग्रैप-4 लागू होने के बाद क्या बंद क्या खुला?

क्या बंदक्या खुला
दिल्ली में डीजल से चलने वाले ट्रकों की एंट्री बंदसीएनजी-इलेक्ट्रिक और जरूरी सेवाओं के ट्रक चलेंगे
दिल्ली के बाहर के कर्मिशियल वाहनों पर रोक इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियोंसीएनजी और बीएस VI डीजल गाड़ियां चलेंगी
नर्सरी से लेकर 11वीं तक के स्कूल बंद (अभी स्कूल को लेकर फैसला नहीं आया है)10वीं और 12वीं क्लास फिजिकल मोड में चलेंगी
सरकारी और प्राइवेट दफ्तर वर्क फ्रॉम होम मोड में चल सकते हैंऑफिस 50% कर्मचारियों को ऑफिस बुला सकते हैं
सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक रहेगीसफाई से जुड़े प्रोजक्ट आदि काम जारी रहेंगे
ऑड-ईवन का फैसला भी लिया जा सकता हैएबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन चलते रहेंगे

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण की वजह से अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की संख्या में 20-30 प्रतिशत का इजाफा देखा जा रहा है। बता दें कि पिछले कई वर्षों की सर्दियों की तरह, इस बार भी दिल्ली में जहरीली हवा के कारण दम घुट रहा है।

शाम 7 बजे दिल्ली का AQI कितना है?

स्थानAQI स्तर
आनंद विहार488
अशोक विहार434
बवाना496
बुराड़ी457
चांदनी चौक479
आईजीआई एयरपोर्ट394
ओखला फेज‑2445

कब लगता है ग्रैप-4?

दिल्ली में आज सुबह से ही कुछ जगहों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था। वहीं शाम होते-होते AQI 450 के पार पहुंच गया, जिसकी वजह से लोगों को आंखों में जलन महसूस होने लगी है। AQI के 450 के पार पहुंचने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है। बता दें कि एक्यूआई 201 से 300 (खराब) के बीच होने पर ग्रैप-1, 301-400 (बहुत खराब) होने पर ग्रैप-2, 401 से 450 (गंभीर) होने पर ग्रैप का तीसरा चरण जबकि 450 से ऊपर (अति गंभीर) होने पर चौथा चरण लागू किया जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Grap-4 Restrictions: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, ग्रैप‑4 के सख्त नियम लागू, जानिए क्या खुला, क्या बंद
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Grap-4 Restrictions: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, ग्रैप‑4 के सख्त नियम लागू, जानिए क्या खुला, क्या बंद