Delhi Air Pollution 2025: दिवाली आने में अभी एक दिन बचा है, लेकिन दिल्ली की हवा अभी से प्रदूषित हो गई है। आज दिल्ली की हवा बहुत ही खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इस वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में लगातार गिरावट के चलते पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (EPCA) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज-II लागू कर दिया गया है।
दिवाली के बाद बढ़ सकता है प्रदूषण
दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने की आशंका है क्योंकि इस बार दिवाली से पहले ही खूब पटाखें फूट रहे हैं। पटाखों से निकलने वाला धुआं और पराली जलाने की घटनाएं स्थिर हवाएं मिलकर हवा की गुणवत्ता को और बिगाड़ देती हैं। इस वजह से प्रदूषक तत्व वातावरण में ही फंसे रह जाते हैं। ऐसे हालात में AQI ‘गंभीर’ स्तर तक पहुंच सकता है और प्रशासन को GRAP की अगली स्टेज लागू करनी पड़ सकती है।
कब लगता है ग्रैप-3?
जब दिल्ली-NCR की हवा ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में पहुंच जाती है यानी AQI 401 से ऊपर चला जाता है, तब GRAP स्टेज-III लागू किया जाता है। इस चरण में प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाते हैं, जिसमें निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक, ईंट भट्टों और स्टोन क्रशर बंद करना, डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध, और ट्रकों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दिए जाता है।