
Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स यानी ATC को फ्लाइट्स का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। कुछ फ्लाइट्स 12 घंटे से भी ज्यादा लेट हैं। इससे हजारों यात्री फंस गए हैं। कुछ लोग एयरपोर्ट में घंटों बिता रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपने घरों से निकलने से पहले एयरलाइंस से अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। आज यानी 7 नवंबर 2025 को ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण 100 से अधिक फ्लाइट्स में देरी हुई।
इससे हवाई यातायात में भारी अवरोध पैदा हो गया है। इसके चलते यात्री अपने गंतव्य पर सही समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। अलग-अलग एयरलाइंस कंपनियां लगातार फ्लाइट्स का अपडेट दे रही हैं। दोपहर 1 बजे, लाइव फ्लाइट ट्रैकर ऐप फ्लाइट रडार के अनुसार, 313 डिपार्चर और 118 अराइवल इस गड़बड़ी से प्रभावित हुए। यह समस्या अभी तक ठीक नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ATC के ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ी आई है। यह प्लेन के शेड्यूल यानी टेकऑफ और लैंडिंग की जानकारी देता है। ATC अधिकारी पहले से मौजूद डेटा के मुताबिक मैन्युअली फ्लाइट शेड्यूल तैयार कर रहे हैं।
चेक-इन, गेट पर इंतजार, बोर्डिंग लेट, कनेक्शन फ्लाइट छूटने का खतरा बढ़ गया।
दिल्ली एयरपोर्ट में रोजाना 1,500 से अधिक फ्लाइट आती-जाती हैं। इससे एयरलाइन और एयरपोर्ट के कामकाज में देरी हुई।
दिल्ली के अलावा बेतिया, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे एयरपोर्ट्स पर भी असर देखा गया।
लेट फ्लाइट्स की वजह अपकमिंग फ्लाइट्स का शेड्यूल प्रभावित होता है। फ्लाइट्स लेट होती जाती हैं।
55 साल के महिंदर पाल ने बताया कि सुबह 8 बजे से अपने बेटे और उसके तीन दोस्तों के साथ अमृतसर में अपने घर से एयरपोर्ट पहुंचे। ये सभी काम के लिए दुबई जा रहे थे। एयरपोर्ट के बाहर बैठे हुए अमृतपाल ने कहा कि मेरा बेटा और हमारे गांव के तीन और लोग अपनी नौकरी की शुरुआत करने के लिए दुबई जा रहे हैं। फ्लाइट शाम 4 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन फिर हमें अपने एजेंट से पता चला कि इसमें देरी हो गई है। क्योंकि हमें शुरू में पता नहीं था कि देरी कितनी होगी, ऐसे में हम फिर भी एयरपोर्ट पहुंच गए ताकि मेरा बेटा फ्लाइट मिस न कर दे। अब हमें बताया गया है कि उसकी फ्लाइट कल सुबह 10 बजे ही उड़ान भरेगी। मेरा पहले ही दिन काम में देर से पहुंचेगा, वो क्या जवाब देगा कि आखिर क्यों देरी हुई।
ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) एयर ट्रैफिक कंट्रोल सर्विस से जुड़ा कंप्यूटर नेटवर्क सिस्टम है। AMSS के जरिए हजारों टेक्स्ट-बेस्ड मैसेज हर दिन पायलट, ग्राउंड स्टाफ और दूसरे एयरपोर्ट्स तक रीयल-टाइम भेजे जाते हैं।
फ्लाइट में देरी को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) का बयान सामने आया है। एएआई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि तकनीकी खामी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट को उड़ने और उतरने में देरी हो रही है। फ्लाइट को मैन्युअल तरीके से कंट्रोल किया जा रहा है।