Delhi AQI Update: सांस लेना हुआ मुश्किल! दिल्ली के इन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण, जानिए आज का AQI अपडेट

Delhi AQI Update: दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे राजधानी की हवा फिर से सांस लेने लायक नहीं रही। वज़ीरपुर, सिरी फोर्ट, बवाना और रोहिणी जैसे इलाकों में AQI 320 से ऊपर रहा…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड29 Oct 2025, 11:38 AM IST
दिल्ली में आज कितना है AQI
दिल्ली में आज कितना है AQI

Delhi AQI Update: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने इसकी जानकारी दी। वहीं शहर में मंगलवार को अपराह्न चार बजे एक्यूआई 294 दर्ज किया गया था। यह सोमवार को दर्ज 301 एक्यूआई से थोड़ा कम है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है

300 के पार है AQI

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों से पता चला है कि समग्र सुधार के बावजूद दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से 11 में एक्यूआई 300 से ऊपर के स्तर पर दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का ट्रायल हुआ फेल, जानिए क्यों

दिल्ली में आज सुबह की AQI रिपोर्ट (बेहद खराब श्रेणी)

इलाकाAQI
वज़ीरपुर327
सिरी फोर्ट326
बवाना320
रोहिणी320
मुंडका315
विवेक विहार309
आर.के.पुरम308
आनंद विहार307
आईटीओ307
द्वारका सेक्टर – 8302
सोनिया विहार301
पंजाबी बाग298
पूसा297
नेहरू नगर296
पटपड़गंज294
जहांगीरपुरी293
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम290
नजफगढ़289
बुराड़ी क्रॉसिंग283
मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम282

दिल्ली के तापमान में भी आई कमी

वहीं आज इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने बुधवार को शहर में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें | फोन करने वाले का दिखेगा नाम, DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

दिल्ली में हुई क्लाउड सीडिंग

दिल्ली में मंगलवार को 53 सालों बाद कृत्रिम बारिश करवाने के लिए क्लाउड सीडिंग करवाई गई। हालांकि उसके बाद भी कल बारिश नहीं हुई। इस पर मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को बादलों में सिर्फ 15 फीसदी नमी थी, लेकिन बारिश के लिए 50 फीसदी नमी की जरूरत होती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi AQI Update: सांस लेना हुआ मुश्किल! दिल्ली के इन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण, जानिए आज का AQI अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi AQI Update: सांस लेना हुआ मुश्किल! दिल्ली के इन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण, जानिए आज का AQI अपडेट