
Delhi Chhath Puja 2025: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत ज्यादा दूषित हो गई है। यमुना नदी में एक बार फिर गंदगी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में कुछ दिनों बाद होने वाली छठ पूजा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने छठ पूजा को लेकर इस बार खास तैयारियां की हैं। इस बार राजधानी में 1000 से अधिक घाटों पर छठ पूजा के आयोजन की योजना बनाई गई है, जिसमें यमुना घाट, द्वारका, पीतमपुरा जैसे प्रमुख जगह शामिल हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घाटों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार छठ पूजा को पहले से अधिक भव्य और सुरक्षित तरीके से मनाया जाए। घाटों की समतलीकरण के लिए JCB मशीनों का उपयोग किया जा रहा है और सभी मंत्रियों, विधायकों व पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने को कहा गया है।
छठ पूजा के पर पिछले साल 929 घाट बनाए गए थे, जबकि अब शहर भर में इनकी संख्या बढ़कर 1,000 से अधिक हो गई है, जिनमें यमुना के किनारे 17 बड़े आदर्श घाट और प्रत्येक उप-मंडल में कम से कम एक आदर्श घाट शामिल हैं।
बता दें कि पल्ला से कालिंदी कुंज तक आदर्श घाटों की लंबाई स्थानीय आबादी के आधार पर आधा किलोमीटर से डेढ़ किलोमीटर तक होगी। इस बार प्रत्येक घाट पर तंबू, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, अस्थायी शौचालय और एंबुलेंस की व्यवस्था होगी, जबकि पुष्प वर्षा और भव्य प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे। इसके अलावा छठ पूजा की भावना का जश्न मनाने के लिए 200 से अधिक घाटों पर भोजपुरी और मैथिली में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
प्रदूषण की समस्या को देखते हुए यमुना नदी में पानी का प्रवाह बढ़ाया गया है। हठनीकुंड बैराज से यमुना में सीधे पानी छोड़ा जा रहा है ताकि नदी की सफाई हो सके और झाग जैसी समस्याएं कम हों। मंगलवार शाम से अब तक 130.2 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया है। बता दें कि सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय पर्व छठ पूजा इस वर्ष 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.