Delhi CJP Protest Today: दिल्ली में आज घर से निकलें या नहीं? ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो-बाजार का पूरा हाल

Delhi CJP Protest Today: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) रविवार को भी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी की है। सीजेपी के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचेंगे। ऐसे में आज भी दिल्ली में कल की तरह सख्ती देखने को मिल सकती है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड11 Oct 2026, 08:17 AM IST
Delhi CJP Protest Today: दिल्ली में CJP का आज फिर से हल्लाबोल
Delhi CJP Protest Today: दिल्ली में CJP का आज फिर से हल्लाबोल

Delhi Protest Today: कॉकरोच जनता पार्टी रविवार को फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। अभिजीत दीपके की अनुपस्थिति में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन की कमान अंजिक्य शिंदे संभाल रहे हैं। CJP की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजिंक्य शिंदे ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर कूच किया जाएगा।

ऐसे में दिल्ली पुलिस अलर्ट है। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में आज भी दिल्ली में कल की तरह सख्ती देखने को मिल सकती है। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू कर दी गई है।

पुलिस हिरासत में 7000 प्रदर्शनकारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) हिरासत और पुलिस की तैनाती के बावजूद प्रदर्शन जारी रखने की योजना बना रही है। पार्टी वोटर लिस्ट में कथित हेरफेर और गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 6 बजे से करीब 30 प्रमुख स्थानों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की जानकारी दी है। बाजार और रेस्टोरेंट खुले रहने की उम्मीद है, लेकिन आवाजाही पर स्थानीय पाबंदियां लग सकती हैं। 10 अक्टूबर को विरोध-प्रदर्शन के दौरान 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

यह भी पढ़ें | कौन हैं अंजिक्य शिंदे? जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट की संभालेंगे कमान, जानिए यहां

क्या दिल्ली में बाजार रहेंगे बंद?

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बाजार, दुकानें और कमर्शियल संस्थान खुले रहेंगे। रविवार के लिए कोई पूरी तरह से कमर्शियल शटडाउन का आदेश नहीं दिया गया है। रेस्टोरेंट, बार और क्लब भी खुले रहेंगे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा होने की वजह से खान मार्केट, कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में पहुंचने में देरी हो सकती है। दुकानों के खुलने का फैसला स्थानीय कारोबारियों और मौके की स्थिति पर भी निर्भर कर सकता है।

दिल्ली में रविवार को ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार, 11 अक्टूबर को राजधानी में संभावित ट्रैफिक डायवर्जन और देरी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के 30 बड़े चौराहों और सड़क मार्गों की पहचान की है। यहां यातायात की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें | Video: मैं अरेस्ट होने आया हूं… फ्लाइट से ही अभिजीत दिपके को ले गई दिल्ली पुलिस

इनमें सेंट्रल दिल्ली, और कनॉट प्लेस के आसपास के प्रमुख रास्ते शामिल हैं। प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक और चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट शामिल हैं।

क्या रविवार को दिल्ली मेट्रो रहेगी बंद

10 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो पर लगी पाबंदियां शुरुआती दौर में शाम 6 बजे तक लागू रहने वाली थीं। बाद में इन पाबंदियों को रात 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया। कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्ज़िट गेट बंद कर दिए गए हैं या उन पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। 11 अक्टूबर को भी ऐसी ही पाबंदियां लागू हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें | दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में सन्नाटा! रोजाना हर दुकान को 1.5 लाख का चूना

हालांकि, रविवार को कौन से स्टेशन बंद रहेंगे या उनके समय के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लिहाजा प्रभावित इलाकों से यात्रा की योजना बनाने से पहले सर्विस से जुड़ी जानकारी जरूर हासिल कर लें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDelhi CJP Protest Today: दिल्ली में आज घर से निकलें या नहीं? ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो-बाजार का पूरा हाल
More