Flights Cancelled: 148 उड़ानें कैंसिल, 150 से ज्यादा लेट, आप भी चेक कर लें अपना फ्लाइट स्टेटस

Flights Cancelled: दिल्ली में घने कोहरे के कारण 148 फ्लाइट्स रद्द और 150 से ज्यादा लेट हो गईं। एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा। एयरलाइंस ने यात्रियों को अलर्ट रहने और फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

Priya Shandilya
अपडेटेड31 Dec 2025, 09:55 AM IST
नए साल के प्लान्स पर कहीं पानी ना फिर जाए, चेक कर लें अपना फ्लाइट स्टेटस
नए साल के प्लान्स पर कहीं पानी ना फिर जाए, चेक कर लें अपना फ्लाइट स्टेटस(HT)

Delhi Flights: साल 2025 के आखिरी दिन यानी बुधवार को राजधानी दिल्ली कोहरे में लिपटी रही, जिससे कई यात्रियों की नए साल की ट्रैवल प्लानिंग गड़बड़ा गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से हालात बिगड़ गए। कुल 148 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं और 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हो गईं। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक कर लें।

148 उड़ानें रद्द, 150 से ज्यादा लेट

दिल्ली एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कुल 148 फ्लाइट्स रद्द की गईं, जिनमें 78 आने वाली और 70 जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट रहीं। घने कोहरे के कारण रनवे पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे टेकऑफ और लैंडिंग दोनों प्रभावित हुए।

ट्रेन शेड्यूल पर भी पड़ा असर

घने कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला। कई ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं राजधानी की हवा भी बेहद खराब रही।

आज दिल्ली का AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली का AQI 383 तक पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। समीर ऐप के मुताबिक, बुधवार सुबह 6:05 बजे राजधानी का AQI 383 दर्ज हुआ, जो “बहुत खराब” श्रेणी में है और “गंभीर” स्तर तक पहुंचने के करीब है।

भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर घने कोहरे की चेतावनी जारी की थी। ANI की तस्वीरों में भी साफ दिखा कि बुधवार सुबह विजिबिलिटी बहुत कम थी। लगभग कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

एयरलाइंस की FogCare और एडवाइजरी

एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि कुछ फ्लाइट्स पहले से कैंसिल कर दी गईं ताकि यात्रियों को लंबे इंतजार से बचाया जा सके। एयरलाइन कंपनी के FogCare पहल के तहत यात्री बिना चार्ज के री-शेड्यूल या रिफंड ले सकते हैं। वहीं, इंडिगो ने कहा कि पूरे दिन विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स प्रभावित होंगी। यात्रियों को डिजिटल चैनल्स पर अपडेट दिए जाएंगे। स्पाइस जेट ने भी कहा कि सभी डिपार्चर और अराइवल फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए समय से पहले निकलें, एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर स्टेटस चेक करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। खराब मौसम के चलते स्थिति कभी भी बदल सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सFlights Cancelled: 148 उड़ानें कैंसिल, 150 से ज्यादा लेट, आप भी चेक कर लें अपना फ्लाइट स्टेटस
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सFlights Cancelled: 148 उड़ानें कैंसिल, 150 से ज्यादा लेट, आप भी चेक कर लें अपना फ्लाइट स्टेटस