Delhi Flood Situation: यमुना के बढ़ते जलस्तर से दिल्ली में संकट गहराया, सचिवालय और घाटों तक फैला बाढ़ का असर

Yamuna Water level Update: दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर है। बाढ़ का पानी सचिवालय और निगमबोध घाट में घुस गया है, जिसके कारण दाह संस्कार अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड4 Sep 2025, 08:54 AM IST
दिल्ली में बाढ़ का असर
दिल्ली में बाढ़ का असर

Yamuna Water level Update: दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर सुबह सात बजे 207.48 मीटर था, जबकि उफनती यमुना नदी का पानी आस-पास के इलाकों में लगातार भर रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह छह बजे से सात बजे के बीच जलस्तर 207.48 मीटर पर बना रहा।

हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर

सुबह पांच बजे जलस्तर 207.47 मीटर था, जबकि सुबह छह बजे यह 207.48 मीटर पर था। अधिकारियों के अनुसार, देर रात दो बजे से सुबह पांच बजे के बीच जलस्तर 207.47 मीटर पर स्थिर रहा।बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय के पास पहुंच गया, जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रमुख नौकरशाहों के कार्यालय हैं। वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में भी पानी भर गया है। कश्मीरी गेट के पास श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

बुधवार शाम जारी बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह आठ बजे पुराने रेलवे पुल का जलस्तर 207.48 मीटर होगा और उसके बाद इसमें गिरावट आने की संभावना है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है।

यह भी पढ़ें | बिहार में आज NDA का चक्काजाम, जानिए क्या खुला और क्या बंद

निगमबोध घाट में घुसा पानी

यमुना नदी का बाढ़ का पानी दिल्ली के सबसे पुराने और व्यस्ततम श्मशान घाट निगमबोध घाट में घुस गया है, जिसके चलते वहां दाह संस्कार अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न में शवदाह गृह में दाह संस्कार रोक दिया गया तथा केवल सुबह शुरू हुई अंत्येष्टि ही पूरी कराई गई।लाल किले के पीछे रिंग रोड पर स्थित, निगमबोध घाट में 42 दाह स्थल हैं। ये शहर का सबसे पुराना, सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त श्मशान घाट है।यहां औसतन प्रतिदिन 55 से 60 दाह संस्कार होते हैं। बढ़ते जल स्तर ने व्यवस्थाओं को बाधित कर दिया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDelhi Flood Situation: यमुना के बढ़ते जलस्तर से दिल्ली में संकट गहराया, सचिवालय और घाटों तक फैला बाढ़ का असर
More