Hospital Kayakalp Scheme: हर दिन नए कलर की चादर... दिल्ली के अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर, होगा कायाकल्प

Delhi Government Hospitals: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नई व्यवस्था के तहत हर दिन अलग रंग की चादरें बिछाई जाएंगी। यह पहल स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड19 Nov 2025, 08:43 PM IST
दिल्ली के अस्पताल में रोजना बिछेंगी नए कलर की चादर
दिल्ली के अस्पताल में रोजना बिछेंगी नए कलर की चादर

Hospital Kayakalp Scheme: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता को पुख्ता करने और संक्रमणों को रोकने के लिए बिस्तरों पर अब सप्ताह के सात दिन अलग-अलग रंगों की चादरें बिछाई जाएंगी।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नयी व्यवस्था के तहत उसके अधीन आने वाले अस्पतालों में मरीजों के बिस्तर पर सोमवार को सफेद, मंगलवार को गुलाबी, बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को बैंगनी, शुक्रवार को नीला, शनिवार को हल्का भूरा और रविवार को आडू (पीच) रंग की चादरें बिछाई जाएंगी। इसमें कहा गया कि नयी व्यवस्था सभी सरकारी अस्पतालों में सख्त संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं को सुदृढ़ करने के लिए लागू किया जा रही है।

दिल्ली सरकारी अस्पतालों में दिखेगा नया कलर कोड

दिन (Day)रंग (Color)हिंदी नाम
सोमवार (Monday)Whiteसफेद
मंगलवार (Tuesday)Pinkगुलाबी
बुधवार (Wednesday)Greenहरा
गुरुवार (Thursday)Purpleबैंगनी
शुक्रवार (Friday)Blueनीला
शनिवार (Saturday)Light Greyहल्का ग्रे
रविवार (Sunday)Peachआड़ू (पीच)
यह भी पढ़ें | क्या नीतीश सरकार में सबसे युवा मंत्री बनेंगी मैथिली ठाकुर? समझिए समीकरण

दिन के अनुसार बदली जाएंगी चादर

बयान में कहा गया कि प्रत्येक अस्पताल को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन निर्बाध रूप से चादरें बदलने के लिए पर्याप्त मात्रा में चादरें उपलब्ध रखें।इसमें कहा गया कि केंद्र की ‘कायाकल्प योजना’ के तहत क्रियान्वित यह पहल, सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और रोगी देखभाल के प्रबंधन के तरीके में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य स्वच्छता और रोगी अनुभव, दोनों में सुधार लाना है। बयान के अनुसार, स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘कायाकल्प योजना’ के तहत स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं और अपशिष्ट प्रबंधन के उच्च मानकों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और इसे बनाए रखने वाले अस्पतालों का मूल्यांकन कर पुरस्कृत किया जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHospital Kayakalp Scheme: हर दिन नए कलर की चादर... दिल्ली के अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर, होगा कायाकल्प
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHospital Kayakalp Scheme: हर दिन नए कलर की चादर... दिल्ली के अस्पतालों की बदलेगी तस्वीर, होगा कायाकल्प