Delhi Metro Phase 5A: ₹12,000 करोड़ से चमकेगी दिल्ली मेट्रो, इन नए रूट्स पर दौड़ेगी ट्रेन

Delhi Metro Phase 5A: केंद्र सरकार ने आज दिल्ली मेट्रो के फेज 5A के लिए 12000 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत तीन नई लाइनों पर कुल 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड24 Dec 2025, 04:10 PM IST
Delhi Metro Phase 4
Delhi Metro Phase 4

Delhi Metro Phase : नए साल से ठीक पहले दिल्ली में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए आज 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल तीन नई मेट्रो लाइनों का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में दिल्ली मेट्रो के पांच-ए चरण की परियोजना को मंजूरी दी।

बनेंगे 13 नए मेट्रो स्टेशन

कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि इस फेज का कुल खर्च 12015 करोड़ रुपये होगा। इसके तहत कुल 16 किलो मीटर की नई लाइनों का निर्माण होगा। इनमें एक लाइन रामकृष्ण आश्रम मार्ग स्टेशन से इंडिया गेट होते हुए इंद्रप्रस्थ स्टेशन को जोड़ेगी। इससे हाल में बना कर्तव्य-भवन स्थित कार्यालयों में आने-जाने वालों को सुविधा होगी।

दूसरी लाइन एयरोसिटी से इंदिरा गांधी हवाई अड्डा टर्मिनल-एक तक जाएगी। इसी तरह तीसरी लाइन तुगलकाबाद स्टेशन से कालिंदी कुंज को जोड़ेगी। तीनों लाइनों पर कुल 13 नये स्टेशन बनेंगे जिनमें 10 भूमिगत होंगे। इस प्रोजेक्ट को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें | TCS Q3 Results 2026 Date: नए साल पर निवेशकों की बल्ले-बल्ले

दिल्ली मेट्रो फेज 5A से ये फायदे

बता दें कि दिल्ली मेट्रो का चौथा फेज एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसमें प्रोजेक्ट के तहत कंट्रक्शन, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और सर्विस सेक्टर में हजारों लोगों को नौकरियां मिलेंगी। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन के आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट में बूम आएगा। इसके साथ ही कारोबार में बढ़ोतरी और लोकल इकोनॉमी की मजबूती मिलेगी। जानकारों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली की सड़कों पर जाम कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें | Stock under ₹100: इस सोलर कंपनी को मिला ₹2,000 करोड़ का ऑर्डर

हर रोज 65 लाख पैसेंजर करते हैं यात्रा

गौरतलब है कि मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो हर दिन औसतन 65 लाख यात्री को ढोती है। अब तक सबसे ज्यादा इस साल 8 अगस्त 2025 को 81.87 लाख यात्राएं दर्ज की गईं। वहीं, फिलहाल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन 12 लाइनों को ऑपरेट कर रहा है, जो लगभग 395 किलोमीटर के नेटवर्क में फैला है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Metro Phase 5A: ₹12,000 करोड़ से चमकेगी दिल्ली मेट्रो, इन नए रूट्स पर दौड़ेगी ट्रेन
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Metro Phase 5A: ₹12,000 करोड़ से चमकेगी दिल्ली मेट्रो, इन नए रूट्स पर दौड़ेगी ट्रेन