Delhi Metro Timing Change: यात्रीगण ध्यान दें! DMRC ने बदली मेट्रो की टाइमिंग, जानिए कितने बजे मिलेगी आखिरी ट्रेन

DMRC Last Train: दिल्ली मेट्रो ने 12 फरवरी को होने वाले T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव किया है। ये बदलाव एक दिन के लिए है, 13 फरवरी से पुरानी टाइमिंग फिर से लागू होगी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Feb 2026, 03:49 PM IST
दिल्ली मेट्रो की बदल गई टाइमिंग
दिल्ली मेट्रो की बदल गई टाइमिंग

DMRC Last Train Timing: अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं,तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में कुछ बदलाव किए गए हैं। अगर आप रोजाना मेट्रो से दफ्तर या घर जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।

डीएमआरसी ने ICC T20 वर्ल्ड कप में 12 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है। 12 फरवरी को हने वाला ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। क्रिकेट लवर्स के लिए डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रेन की सर्विस देर रात तक चालू रखने का ऐलान किया है। दिल्ली मेट्रो ने एक्स पर मेट्रो की टाइमिंग को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया कि 12 फरवरी को कुछ रूट पर आखिरी मेट्रो की टाइमिंग को 90 मिनट बढ़ा दिया है।

मेट्रो की नई टाइमिंग

लाइनरूटनई आख़िरी ट्रेन टाइमिंग
लाइन 1 (रेड लाइन)शहीद स्थल (नया बस अड्डा) – रिठालारात 12:10 बजे, 12:15 बजे
लाइन 2 (येलो लाइन)समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्रामरात 12:20 बजे, 11:45 बजे
लाइन 3 और 4 (ब्लू लाइन)नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली – द्वारका सेक्टर 21नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी: 11:35 बजे, वैशाली: 11:45 बजे
लाइन 5 (ग्रीन लाइन)कीर्ति नगर/इंद्रलोक – ब्रिगेडियर होशियार सिंहकीर्ति नगर/इंद्रलोक: 1:00 बजे, ब्रिगेडियर होशियार सिंह: 12:00 बजे, 12:10 बजे
लाइन 6 (वायलेट लाइन)कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)कश्मीरी गेट: 12:25 बजे, बल्लभगढ़: 11:20 बजे
लाइन 7 (पिंक लाइन)मजलिस पार्क – शिव विहाररात 12:10 बजे
लाइन 8 (मैजेंटा लाइन)बॉटनिकल गार्डन – जनकपुरी वेस्ट12:30 बजे, 12:45 बजे
लाइन 9 (ग्रे लाइन)द्वारका – ढांसा बस स्टैंड1:15 बजे, 1:30 बजे
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइनयशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 – नई दिल्ली12:30 बजे, 1:00 बजे

नोट- दिल्ली मेट्रो ने आखिरी मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव सिर्फ एक दिन के लिए किया है। कल के बाद से फिर 13 फरवरी से आखिरी मेट्रो 11:00 से 11:30 के बीच ही मिलेगी।

यह भी पढ़ें | क्या भारत से अपने संबंध को नाजुक मानता है अमेरिका? दूतावास ने तो गजब कर डाला

बता दें कि गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का मुकाबला नामीबिया से होने जा रहा है। मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Metro Timing Change: यात्रीगण ध्यान दें! DMRC ने बदली मेट्रो की टाइमिंग, जानिए कितने बजे मिलेगी आखिरी ट्रेन
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDelhi Metro Timing Change: यात्रीगण ध्यान दें! DMRC ने बदली मेट्रो की टाइमिंग, जानिए कितने बजे मिलेगी आखिरी ट्रेन